आधी रात को रेत का अवैध खनन करती पनडुब्बी तोड़ी पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त





उनाव / पहूज नदी के गाड़ीघाट पर रेत का अवैध उत्खनन करती पनडुब्बी को प्रशासन को प्रशासन की टीम शुक्रवार-शनिवार रात 1.30 बजे जब्त कर नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल और उनकी टीम ने बालाजी मंदिर पुजारियों की शिकायत पर की।

बता दें कि करीब 10 दिन पहले गाड़ीघाट पहूज नदी में खनन माफिया द्वारा पनडुब्बी से रेत का अवैध खनन शुरू किया गया था। बालाजी मंदिर के पुजारियों ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की थी। कलेक्टर के निर्देश पर शुक्रवार-शनिवार की रात लगभग डेढ़ बजे एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल, नायब तहसीलदार मोहनी साहू, थाना प्रभारी रोशन सिंह यादव, सहायक निरीक्षण मुरारीलाल शर्मा, खनिज अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां रेत का खनन तो नहीं हो रहा था, लेकिन नदी में पनडुब्बी मौजूद थी। अधिकारियों ने पनडुब्बी नष्ट कर आसपास जेसीबी मशीन से खंती खुदवाई। इसके बाद थाने के पास वाहनों की चेकिंग की जिसमें अवैध तरीके से रेत ला रहे पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए। खनिज विभाग द्वारा इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इधर, तहसीलदार एसके त्रिपाठी एवं खनिज अधिकारी प्रदीप तिवारी ने शनिवार की दोपहर 29 वीं बटालियन के सामने से अवैध तरीके से डंप की गई रेत जब्त की। मौके से करीब 5 ट्रॉली रेत जब्त की गई। मौके पर पंचनामा बनाया गया एवं रेत कलेक्ट्रेट परिसर में रखवाई गई।




Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना