71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में दतिया कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने किया ध्वजारोहण

71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में दतिया कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने किया ध्वजारोहण


दतिया / 71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में दतिया कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने किया ध्वजारोहण । कार्यक्रम ने  मप्र की केबीनेट मंत्री श्रीमती इमरती देवी को करना था ध्वजारोहण लेकिन कल 25 जनवरी को मंत्री महोदया के भतीजे का एक्सीडेंट होने के कारण वह मुख्य समारोह में उपस्थित नही हो सकी।


कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली एवं मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया। इसके बाद दतिया के विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा देशभक्ति से जुड़े एवं   सांस्कृतिक कार्यक्रमो की रंगारंग एवं आकर्षक प्रस्तुतियां दी गयी।



कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित सिंह,एसपी डी कल्याण चक्रवर्ती,एडीएम विवेक रघु वंशी ,जिला पंचायत सीईओ बी एस जाटव,विधायक सेवढा कु घनश्याम सिंह,विधायक भांडेर श्रीमती रक्षा सरोनिया,कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुरारी लाल गुप्ता, जिला अध्यक्ष कांग्रेस नाहर सिंह यादव सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।


इस अवसर पर विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया। अंत मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरुष्कार प्रदान किये गए एवं सम्मनित किया गया।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image