6 हजार महीना कमाने वाले युवक को आयकर विभाग ने 3.40 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा



भिंड / मध्यप्रदेश के भिंड में रहने वाले एक युवक ने दावा किया है कि आयकर विभाग ने उसे 3.49 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है। युवक का नाम रवि गुप्ता है। उसने यह भी कहा कि उसकी मासिक आय 6 हजार रुपए है। फिलहाल, आयकर विभाग ने किस आधार पर नोटिस जारी किया है, इस बारे में पता नहीं चल पाया है।


आयकर विभाग के नोटिस में रवि को 30 मार्च 2019 तक भुगतान करने के लिए कहा गया था। अब पैसे जमा करने की तारीख बढ़ाकर 17 जनवरी 2020 कर दी गई। रवि ने बताया कि मार्च 2019 में नोटिस आया तो उसने स्तर पर जानकारी की। पता चला कि 2011 में एक बैंक में उसके नाम पर खाता खोला गया। फॉर्म में उसका पैन कार्ड और फोटो लगाई गई।


रवि ने कहा- न मैंने खाता खुलवाया, न कभी लेन-देन किया


पता चला कि इस खाते में 132 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन हो चुका है। जबकि इस खाते से मेरा कोई संबंध नहीं है। रवि ने बताया कि उसने महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के अलावा इनकम टैक्स के अधिकारियों से इस बारे में शिकायत की है। लेकिन, अभी तक मामले को संज्ञान में नहीं लिया गया।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना