192 छात्राओं ने की हड़ताल

192 छात्राओं ने की हड़ताल


नागदा में नवोदय विद्यालय में खुद को कमरे में किया बंद





नागदा / जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने रविवार शाम हड़ताल कर दी और खुद को कमरे में बंद कर लिया। 23 घंटे बाद सोमवार शाम इन्हें दरवाजा तोड़कर निकाला गया। भूखे रहने से एक छात्रा की तबीयत भी बिगड़ गई। विरोध को देखते हुए भोपाल से विभाग के सहायक आयुक्त एमके पटेल भी गांव बुरानाबाद पहुंचे।


शहर से लगभग 10 किमी दूर गांव बुरानाबाद के नवोदय विद्यालय में दो माह पूर्व नई प्राचार्य मंजू चौधरी की नियुक्ति हुई थी। पूर्व प्राचार्य डॉ. केबी गुप्ता को उपप्राचार्य बना दिया गया। प्राचार्य पर सख्ती करने का आरोप लगाते हुए कक्षा 6 से 12वीं तक की 192 छात्राओं ने रविवार शाम 4 बजे हड़ताल कर दी। विद्यालय में छात्राओं को अलग-अलग कमरे में रखा जाता है, लेकिन आंदोलन के चलते सभी छात्राएं एक ही कमरे में आ गईं।


अधिकारियों की भी नहीं सुनी


छात्राओं की हड़ताल समाप्त करने के लिए खाचरौद से एसडीएम वीरेंद्र डांगी, एसडीओपी वीरेंद्र कुशवाह व तहसीलदार भी रविवार रात विद्यालय पहुंचे, लेकिन छात्राओं ने इन अधिकारियों की नहीं सुनी। सोमवार शाम करीब चार बजे दरवाजा तोड़कर इनको बाहर निकाला। अधिकारियों ने प्राचार्य के स्थानांतरण को छोड़ सभी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है।


परीक्षा देने भी नहीं पहुंची छात्राएं


सोमवार को प्री बोर्ड की परीक्षाएं थीं। हड़ताल पर होने के कारण कई छात्राएं इन परीक्षाओं में अनुपस्थित रहीं। वहीं, विद्यालय के सभी छात्र परीक्षा में शामिल हुए।


छात्राओं के आरोप


प्राचार्य द्वारा उनसे सख्ती की जा रही है। छात्राओं की आजादी पर प्रतिबंध लगा रही हैं।


आवश्यक कार्य होने पर भी अवकाश नहीं दिया जा रहा है


फ्री समय में टीवी नहीं देखने दी जाती है।


परिजन से मिलने भी नहीं दिया जाता है।


फोन पर भी बात नहीं करने देते।




Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
अमन का पैग़ाम देने वाले हज़रत मोहम्मद सल्लाल्लाहु अलैहि वसल्लम साहब का यौमे पैदाइश अमन के साथ मनाया गया
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image