15 साल से पैरालाइज्ड एडम ने एक्सो-स्केलेटन सूट पहनकर मैराथन पूरी की

, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया



खेल डेस्क / अमेरिका के पैरालाइज्ड रनर एडम गोरलिट्स्की ने चार्ल्सटन मैराथन 33 घंटे 50 मिनट 23 सेकंड में पूरी की। एडम ने एक्सो-स्केलेटन सूट पहनकर 26.2 मील (करीब 42.1 किमी) की मैराथन पूरी की। उन्होंने यह सूट पहनकर सबसे कम समय में मैराथन पूरी करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। एडम ने ब्रिटेन के साइमन किंडलेसाइड्स का 2018 में बनाया रिकार्ड तोड़ा। तब, साइमन ने एक्सो-स्केलेटन सूट पहनकर लंदन मैराथन 36 घंटे 46 मिनट में पूरी की थी।


2005 में कार एक्सीडेंट में एडम की रीढ़ की हड्‌डी में चोट लग गई थी। इसके बाद उनके कमर का निचला हिस्सा पैरालाइज्ड हो गया था। डॉक्टरों ने कहा था कि वे कभी चल नहीं सकेंगे। एडम ने गुरुवार रात को दौड़ शुरू की और शनिवार सुबह खत्म की। उन्होंने सोने तक के लिए ब्रेक नहीं लिया।


एडम ने दूसरी बार मैराथन में हिस्सा लिया


एडम ने दूसरी बार किसी मैराथन में हिस्सा लिया। इससे पहले वे पिछले साल लॉस एंजिल्स मैराथन में शामिल हुए थे। तब उन्होंने 17.2 मील दौड़ लगाई थी। दौड़ खत्म करने के बाद उन्होंने कहा, ‘गृहनगर में होने के कारण कई ग्रुप ने मुझे सपोर्ट किया। कई लोग पूरी रेस में मेरे साथ रहे। उनकी वजह से ही मुझे इस मैराथन को पूरा करने की ताकत मिली।’


‘एक्सो-स्केलेटन’ मशीन को चलने में मदद करता


एक्सो-स्केलेटन एक पहनने योग्य मशीन है, जो इलेक्ट्रिक मोटर, न्यूमैटिक्स, लीवर, हाइड्रालिक्स के कॉम्बिनेशन से संचालित होती है। इसकी मदद पैरालाइज्ड लोग चलने के लिए लेते हैं। इसमें सेंसर लगे होते हैं, जो मूवमेंट और संकेतों को समझकर मशीन को सिग्नल भेजते हैं। इस मशीन से उनके कंधों, कमर, जांघ, पीठ को सपोर्ट मिलता है।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image