103वीं जयंती पर एमजीआर के सिग्नेचर पोज में नजर आए अरविंद

, रिलीज हुआ 'थलाइवी' का दूसरा टीजर



बॉलीवुड / कंगना रनोट की फिल्म थलाइवी में एमजीआर बने अरविंद स्वामी ने अपना लुक शेयर किया है। इसमें वे एमजीआर के दो सिग्नेचर पोज में नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि 17 जनवरी को एमजी रामचंद्रन की 103वीं बर्थ एनिवर्सरी है, इसलिए मेकर्स ने इस दिन पर लुक रिलीज करने की प्लानिंग कर रखी थी। जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' 26 जून को रिलीज होने वाली है। 


अरविंद स्वामी ने ट्विटर पर अपने लुक को शेयर करते हुए फिल्म का दूसरा टीजर शुक्रवार को ही रिलीज होने की जानकारी भी साझा की थी। 

इसलिए अहम हैं एमजीआर : 1965 से लेकर 1973 तक जयललिता के साथ एमजीआर ने करीब 28 फिल्मों में काम किया था। जयललिता की एमजीआर के साथ पहली फिल्म 'आइराथिल ओरुवन' थी। जो 1965 में आई थी। उन्हें राजनीति में लाने में भी एमजीआर की अहम भूमिका रही। 


तीन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म : थलाइवी के लिए कंगना ने पिछले साल नवंबर से शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म का प्रोडक्शन विष्णु इंदुरी कर रहे हैं। जबकि डायरेक्शन एल विजय का है। फिल्म में कंगना रनोट टाइटल रोल निभाएंगी। तीन भाषाओं में बन रही इस फिल्म के लिए कंगना ने भरतनाट्यम और तमिल लैंग्वेज की क्लासेस भी ली हैं। 



Popular posts
MP पुलिस के जांबाज अफसर ओर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट मोहिंदर कंवर परिणय सूत्र में बंधे
Image
जौरासी आतरी तिराहे के पास लगे जंगल के ऊपर किसी अज्ञात की लाश
Image
कुख्यात गुर्जर गैंग का 5 हजार का इनामी डकैत हथियार सहित गिरफ्तार
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
दतिया में 1101 कलशों को लेकर निकली भव्य शोभा यात्रा