योगी सरकार को घेरने की रणनीति बना प्रियंका गांधी रायबरेली रवाना

, जेल में बंद सदफ के परिजनों से मुलाकात संभव







दौरे के तीसरे दिन कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय में बैठक शुरू।






 







सदफ जफर पर लखनऊ में हिंसा भड़काने का आरोप, 20 दिसंबर को पुलिस ने हिरासत में लिया था


प्रियंका के कार्यक्रमों जानकारी न दिए जाने से पुलिस व प्रशासन पशोपेश में


शनिवार को प्रियंका ने एक महिला पुलिसकर्मी पर लगाया था गला दबाने व गिराने का आरोप


 

लखनऊ /  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। शनिवार सुबह प्रियंका गांधी ने लखनऊ के माल एवेन्यू स्थित पार्टी मुख्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान महिला, बाल व किसान-नौजवानों से जुड़ी समस्याओं को उठाने व योगी सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई है। इसके बाद प्रियंका गांधी रायबरेली रवाना हो गईं। वे रायबरेली में पार्टी कार्यकर्ता सुनील श्रीवास्तव के परिजनों से मुलाकात करेंगी। शाम को उनका रात्रि प्रवास लखनऊ में ही होगा।  


शनिवार को प्रियंका के साथ कथित दुर्व्यवहार के बाद पार्टी के तमाम कार्यकर्ता भी कार्यालय पहुंचे। यहां रविवार को प्रियंका के साथ हुई बैठक में किसान, नौजवान, महिला उत्पीड़न व संविदा कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया गया। कांग्रेस ने बुंदेलखंड की बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान, गन्ना बकाया मूल्य, कर्ज माफी, प्रदेश में बढ़ती महिला हिंसा, बेरोजगारी, संविदा कर्मचारियों, सरकारी कर्मचारियों की समस्याओं समेत अन्य मुद्दों पर योगी सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। 


सदफ के परिजनों से आज मुलाकात संभव


आज प्रियंका सदफ जफर के परिवार से मिलने जा सकती हैं। सदफ की बहन माल एवेन्यू क्षेत्र में रहती हैं। वहीं, उनका परिवार भी रहता है। नागरिकता संशोधन काननू के विरोध में 19 दिसंबर को लखनऊ में हिंसा हुई थी। पुलिस ने कांग्रेस नेता व एक्ट्रेस सदफ जफर को परिवर्तन चौक से हिरासत में लिया था। उन पर हिंसा भड़काने का आरोप है। लोवर कोर्ट से सदफ की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। प्रियंका ने पूर्व में सदफ की रिहाई की मांग उठाई थी।