, पापा Ajay Devgn से नहीं
Kajol का अपनी बेटी Nysa से रिश्ता काफी दोस्ताना है। दोनों कमाल की बॉन्डिंग शेअर करते हैं और इसका खुलासा खुद काजोल की ताजा बातचीत से भी हो जाता है। काजोल ने अपने बॉलीवुड करिअर को अच्छे से तो संभाला ही, अब घर भी वो बेहतरीन ढंग से संभाल रही हैं और मां की जिम्मेदारी भी पुरजोर तरीके से निभा रही हैं। उनके दो-दो बच्चे हैं, न्यासा और युग। Nysa अब बड़ी हो गई हैं और इसी के मद्देनजर काजोल ने उनसे अपना रिश्ता दोस्ताना कर लिया है, वैसे काजोल ने कहा है कि बेटी से Ajay Devgn के रिश्ते थोड़े अलग हैं।
हाल ही में काजोल से पूछा गया कि किस पैरेंट के पास न्यासा और युग, लव एडवाइस के लिए जाएंगे? इस पर काजोल का कहना था 'न्यासा तो मेरे पास आएगी, अजय के पास तो नहीं जाएगी। अजय उन पिता में से हैं जो शॉटगन लेकर खड़े रहते हैं। युग जरूर अपने पिता के पास जाएगा क्योंकि वो पापा को कूल मानता है।'
एक खबर में 'टाइम्स ऑफ इंडिया' ने लिखा है कि काजोल उन पैरे्टस में खुद को शामिल नहीं करतीं जो अपने बच्चों पर जबरदस्त नियंत्रण रखते हैं। काजोल ने यह भी माना है कि उनकी मां तनुजा भी कुछ-कुछ ऐसी ही थीं और वो खुद अलग हालातों में बड़ी हुई हैं। इसी वजह से काजोल को बच्चों पर नियंत्रण करना ठीक नहीं लगा।
बता दें कि काजोल जल्द ही फिल्म 'तानाजी' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होगी। इसे मेघना गुलजार की 'छपाक' से टकराना है। 'तानाजी' में काजोल के साथ अजय देवगन भी हैं। दोनों को इस फिल्म के गानों पर नाचते हुए देखा जा सकता है। इस फिल्म में सैफ अली खान भी एक खास रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म की चर्चा इसके ट्रेलर के रिलीज के वक्त से ही जारी है।