मुंबई पुलिस ने दायर की 32000 पेज की चार्जशीट

, 65 हजार करोड़ का हुआ है घोटाला





 





चार्जशीट के मुताबिक, बैंक के अंदर के आदमी ने ही इस 65000 करोड़ रूपए के घोटाले का भंडाफोड़ किया था


 


 

मुंबई /  शुक्रवार को पंजाब एंड महाराष्ट्र बैंक(पीएमसी बैंक) घोटाले में मुंबई पुलिस ने 32000 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट के मुताबिक, बैंक के अंदर के आदमी ने ही इस 65000 करोड़ रूपए के घोटाले का भंडाफोड़ किया था। यह पहली बार है जब पुलिस व्हिसल ब्लोअर शब्द का इस्तेमाल किया है। 


बता दें कि कर्ज में अनियमितता और एनपीए को लेकर बैंक का प्रबंधन जांच के दायरे में है। यहां तक कि रिजर्व बैंक ने पीएमसी बैंक की ओर से किसी भी तरह का लोन जारी किए जाने पर भी रोक लगा दी है। बता दें कि इस घोटाले में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है।


ऐसे हुआ घोटाले का खुलासा


चार्जशीट में दर्ज तथ्यों के अनुसार बैंक के एक कर्मचारी और बैंक के तत्कालीन निदेशक जॉय थॉमस के बीच किसी मसले पर बहस हो गई। यह बहस कई चरणों में कई दिन तक चलती रही। इसके बाद ही इस घोटाले से पर्दा हटना शुरू हुआ। थॉमस के साथ जिस कर्मचारी की बहस हो रही थी, बताया जाता है कि उसने इस मामले को आरबीआई के सामने लाकर रख दिया। चार्ज शीट के मुताबिक,  बैंक के अधिकारियों को इस बात की जानकारी 2017 से ही थी कि एचडीआईएल का कर्ज वापस नहीं आ रहा है। 


इन्हें बनाया गया है प्रमुख अभियुक्त


इस चार्जशीट में एचडीआईएल के चेयरमैन राकेश वधावन और उनके बेटे सारंग वधावन, पूर्व निदेशक जॉय थॉमस, एचडीआईएल के पूर्व एमडी वरयम सिंह को मुख्य अभियुक्त बनाया है। इसके अलावा सुरजीत सिंह अरोड़ा जो पीएमसी बैंक के पूर्व निदेशक थे उन्हे भी अभियुक्त बताया गया है।  


बैंक से लोन लेकर निजी संपत्ति खरीदी
एचडीआईएल ने बैंक के अधिकारियों के साथ साठगांठ कर रखी थी। इसी की वजह से ग्रुप की कंपनियों को आसानी से लोन मिल रहा था। बैंक से जो लोन मिल रहा था उसका निजी इस्तेमाल किया जा रहा था। आरोपियों ने बैंक से मिले लोन का इस्तेमाल देश और विदेश में प्रॉपर्टी खरीदने में किया।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
ग्रीन जॉन में चल रही दतिया पलायन कर आये मजदूरों से हुई कोरोना संक्रमित 
Image
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन