Mohd Rafi ने अपने घरवालों से छुपाई थी यह बात







, इंतकाल के 6 महीने बाद ऐसे पता चला



















 


Mohammad Rafi : 24 दिसंबर को हिंदी सिनेमा के सर्वकालिक महान पार्श्‍वगायक मोहम्‍मद रफी का 95वां जन्‍मदिवस था। वे एक असाधारण गायक तो थे ही लेकिन एक नेकदिल, मददगार और संवेदनशील इंसान भी थे। वे अक्‍सर लोगों की कई मामलों में सहायता किया करते थे। उनके इस रूप के कई किस्‍से अक्‍सर सुनने व पढ़ने को मिलते हैं लेकिन एक किस्‍सा ऐसा है जिसे पढ़कर आप आश्‍चर्य से भर जाएंगे। यह किस्‍सा रफी साहब के बेटे शाहिद रफी ने एक इंटरव्‍यू में बयां किया था। पढ़ें यह किस्‍सा उन्‍हीं के शब्‍दों में।


- यह बात 1980 के साल की ही है जब वालिद का इंतकाल हुआ था। इस बात को करीब छह महीने ही बीते थे। हमारे घर के बाहर एक बाबा आए। वो कश्‍मीर से थे। हमें लगा कोई फकीर होगा। वह शख्‍स बाहर वॉचमैन से बहस करने लगा। बोला, मुझे साहब से मिलना है। वॉचमेन शेरसिंह हमारे मामू को भी साहब बोलता था क्‍योंकि मामू रफी साहब के सेक्रेटरी थे। वह ऑफिस के मोहनलाल अंकल के साथ मिलकर अब्‍बा का सारा काम देखते थे। मामू ने बहस की आवाज सुनी तो पूछा क्‍या बात है। बाबा बोला मुझे साहब से मिलना है। उन्‍होंने कहा कोई फकीर है क्‍या तो वह शख्‍स चिल्‍लाकर बोला मैं फकीर नहीं हूं। मुझे साहब से मिलना है।


 

मामू ने उसको अंदर बुलाया। बैठाया। मैं भी वहीं था। अम्‍मी भी थी। बाबा को हॉल में बैठाया। पांच मिनट तक वह चुप रहा। सबकी शक्‍ल देखता रहा। मामू ने पूछा क्‍या बात है, बोल क्‍यों नहीं रहे हो। वह बोला, आपसे नहीं, साहब से बात करुंगा। मामू ने पूछा, कौन साहब। वह बोला, मोहम्‍मद रफी साहब। मामू हैरत में पड़ गए। ये कैसा आदमी है, इसको पता नहीं है। फिर पूछा, क्‍यों तुम्‍हें पता नहीं है। कम से कम चार, छह महीने हुए उनका इंतकाल हो गया है। वो कहां से मिलेंगे। बाबा झट से खड़ा हो गया और बोला तभी मैं सोचूं कि मेरे पैसे आना क्‍यों बंद हो गए।


 

तब पूरे परिवार को पता चला कि अब्‍बा इस शख्‍स को सबकी नजरें छुपाकर पैसे भेजते थे। हमें आश्‍चर्य इसलिए भी हुआ क्‍योंकि मामू को यह बात पता नहीं थी, जबकि वे सारा कामकाज खुद संभालते थे। अम्‍मी तक को इस बात की कोई खबर नहीं थी। हमें यह तो पता था कि वो दान करते रहते हैं, पर नियमित रूप से पैसे भी भेजते हैं, यह पता नहीं था। हमें वह कहावत याद हो आई कि दायां हाथ पुण्‍य करे तो बांए हाथ को पता ना चले। इस वाकये के बाद से अब्‍बा के प्रति हमारे मन में सम्‍मान और बढ़ गया। वो सचमुच बिरले इंसान थे।












Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
ग्रीन जॉन में चल रही दतिया पलायन कर आये मजदूरों से हुई कोरोना संक्रमित 
Image
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन