Kushal Punjabi की मौत से
सकते में, इन खूबसूरत एक्ट्रेस ने भी की थी खुदकुशी
Kushal Punjabi की मौत की खबर से टीवी और बॉलीवुड की हस्तियां सकते में हैं। सब यही जानना चाह रहे हैं कि आखिर Kushal ने खुदकुशी क्यों की। कम उम्र में मौत को गले लगाने की ग्लैमर की दुनिया में पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले कुछ वर्षों में बेहद खूबसूरत और आकर्षक एक्ट्रेस की भी खुदकुशी की खबरें सामने आईं हैं। इनमें से कुछ तो हिट थीं तो कुछ स्ट्रगल कर रही थीं। सभी की मौत की सही वजह तो नहीं पता लेकिन डिप्रेशन और पर्सनल लाइफ की प्रॉब्ल्म्स सभी में कॉमन फैक्टर रहीं हैं।
झांसी
Telugu TV actress Jhansi ने इस साल फरवरी में सुसाइड कर ली थी। झांसी ने लोकप्रिय सीरियल पवित्र बंधन में अपने रोल से पहचान पाई थी। उनका शव हैदराबाद की श्रीनगर कॉलोनी में श्री साईं अपार्टमेंट में मिला। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने छत से लटकते शव को नीचे उतारा। इसके बाद गांधी अस्पताल में ले जाकर पोस्टमार्टम कराया गया। झांसी कृष्णा जिले की रहने वाली थी। उनका अपने से छोटी उम्र के लड़के से अफेयर था। वह उससे शादी करना चाहती थी लेकिन लड़के के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसके बाद बताया गया लड़के ने खुद शादी से इंकार कर दिया। इस घटना से झांसी डिप्रेशन में आ गई और उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
दिशा गांगुली
23 साल की बंगाली टीवी एक्ट्रेस दिशा गांगुली ने 10 अप्रैल 2015 को आत्महत्या कर ली थी। उनका शव उनके घर पर पंखे से लटका मिला। वह कोलकाता की रहने वाली थी। उनका घर पनश्री इलाके में था। पुलिस को उनकी मौत का कारण पता नहीं चल पाया। दिशा अकेली रहती थीं। उन्होंने फेमस टीवी सीरीयल 'कनकांजलि' और 'तुमि आशबे बोले' में एक्टिंग की थी। घटना के समय उनके पेरेंट्स विदेश में थे। जब दिशा के एक दोस्त ने उससे बात करने के लिए कॉल किया और सामने से रिस्पॉन्स नहीं मिला तो उसने पुलिस को खबर की। पुलिस उनके घर गई और वहां दिशा की लाश दुपट्टे से लटकी मिली
पायल चक्रवर्ती
बंगाली TC Actress पायल चक्रवर्ती ने सितंबर 2018 में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के एक होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह 35 साल की थी। पुलिस को होटल के कमरे का दरवाजा खोलना पड़ा, जो अंदर से बंद था। आत्महत्या से एक दिन पहले ही उन्होंने होटल में चेक-इन किया था। पायल ने कई बंगाली टीवी सीरीयल और फिल्मों में अभिनय किया था।
मोमिता साहा
मोमिता साहा ने मार्च 2018 में खुदकुशी कर ली थी। उनकी उम्र मात्र 23 साल थी। वह जिस अपार्टमेंट में रहती थी, उसमें उसका शव छत से लटका पाया गया था। पुलिस के मुताबिक, 23 वर्षीय मोउमिता साहा का शव उसके अपार्टमेंट की छत से लटका हुआ मिला। यह परिवार हुगली जिले के बंडेल का रहने वाला था। यहां सब लोग किराये से रहते थे। जब मोमिता ने फोन नहीं उठाया तो पेरेंट्स ने अलार्म बजाया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस ने आकर दरवाजा खोला। कमरे से मोमिता का शव और सुसाइड नोट मिला। पुलिस का कहना था कि एक्टिंग के करियर में मनचाही सफलता न मिलने से निराश होकर मोमिता ने ऐसा कदम उठाया होगा।
तमिल एक्ट्रेस प्रियंका
तमिल टीवी एक्ट्रेस प्रियंका ने जुलाई 2018 में सुसाइड कर ली थी। वह Vamsam सीरीज में Jothika का रोल निभाने के चलते सुर्खियों में आई थीं। इस सीरीज में Ramya Krishnan ने भी एक्टिंग की थी। उनका शव चेन्नई के Valasaravakkam में उनके घर की छत के पंखे से लटकता मिला था। बताया जाता है कि उनके जीवन में पारिवारिक विवाद चल रहा था। प्रियंका ने 2015 में अरुण बाला से शादी की थी लेकिन दो महीनों वह अलग रह रही थीं। हालांकि उनकी मौत का वास्तविक कारण अभी तक अज्ञात है।
साउथ इंडियन टीवी इंडस्ट्री में कई सुसाइड की घटनाएंं
पिछले दो साल में साउथ इंडियन टीवी इंडस्ट्री में आत्महत्या की कई घटनाएं हुईं हैं। टीवी होस्ट और एंकर Sabarna अपने घर में मृत पाईं गईं थीं। उनकी कलाई कटी हुई थी।पास एक सुसाइड नोट मिला था जिसमें फिल्मों में काम मिलने के संघर्ष को लेकर लिखा था।
साई प्रशांत
टीवी एक्टर साई प्रशांत ने भी असफलतों के चलते अवसाद में आकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने Annamalai, Arasi और Selvi जैसी सीरीज में काम किया था।
राधिका रेड्डी
तेलुगू न्यूज एंकर राधिका रेड्डी ने भी 1 अप्रैल 2018 को अपने घर की पांचवी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी।