Bharti Singh आज जाना पहचाना नाम है। भारती सिंह ने स्टैंडअप कॉमेडी के मामले में टीवी की दुनिया में अपनी पहचान काफी मेहनत के बाद बनाई है। अब तो वो कुछ फिल्में भी कर चुकी हैं। उनके जोक्स और मजेदार अंदाज की बात ही अलग है। उनके चुलबुलेपन की वजह से भारती के लाखों फैन्स हैं जो उन्हें रोज ही देखना और सुनना चाहते हैं। The Kapil Sharma Show में 'तितली यादव' का कैरेक्टर प्ले करने वाली Bharti Singh इन दिनों काफी मशहूर हो गई हैं और 'झलक दिखला जा' के अलावा 'नच बलिये' और 'फिअर फैक्टर' में भी दिखाई दी थीं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका यह सफर आसान नहीं रहा है। भारती सिंह ने अपने इस सफर में कईं मुश्किलों का सामना किया है। इसी सफर से जुड़ी कुछ खास बातें हम आपको बताने जा रहे हैं।
चमक धमक की दुनिया की तरफ उनके सफर की शुरुआत तभी हो गई थी जब वो महज दो साल की थीं। उसी दौर में उनके पिता इस दुनिया से चले गए। पिता के जाने के बाद भारती की मां ने बड़ी मुश्किलों के साथ उन्हें और उनके भाई - बहनों को बड़ा किया।
बेहद ही अच्छी कॉमेडी करने वाली भारती सिंह के बारे में आपको यह बात शायद ही पता हो कि वो एक अच्छी तीरंदाज हैं और पिस्टल शूटिंग में भी माहिर हैं। इसमें वो मैडल भी जीत चुकी हैं।
भारती के अनुसार घर पर उनकी जिंदगी इतनी अच्छी नहीं थी। उन्हें कैम्प्स के लिए घर से दूर रहना होता था और पैसे कमाने के लिए ऑडिशन्स में भी जाना होता था। भारती की कॉमेडी स्किल्स को कॉमेडियन सुदेश लाहिरी ने पहचाना।