ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस कार्यालय पर मनाया गया कांग्रेस का स्थापना दिवस            

ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस कार्यालय पर मनाया गया कांग्रेस का स्थापना दिवस                              


 पुष्पराज सिंह राजपूत के संयोजन में हुआ कार्यक्रम   


दतिया/ आज कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस के दतिया ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष पुष्पराज सिंह राजपूत के संयोजन में उनके निवास रिछरा फाटक ओर एक विचार संगोश्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती उपस्थित रहे । विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नाहर सिंह यादव ,कांग्रेस के प्रदेश महासचिव  मुरारी लाल गुप्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री भारती, श्री यादव एवं मुरारी लाल गुप्ता ने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र गुर्जर  ने किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ सरनाम सिंह राजपूत ने एवं पुष्पराज सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम में  पुष्पराज राजपूत ग्रामीण अध्यक्ष ने सभी कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का सम्मान  किया  एवं कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त किया बैठक में मुरारी लाल गुप्ता प्रदेश महासचिव जिला अध्यक्ष नाहर सिह यादव कांग्रेस जिला अध्यक्ष,बी के नामदेव सेबादल कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल एवं मीडिया प्रभारी वासुदेव सरपंच जितेंद्र प्रजापति डॉ संरनाम सिह राजपूत गुरुदेव शरण गुप्ता जी प्रदीप श्रीवास्तव प्रदीप गुर्जर कॉर्पोरेट बैक महेंद्र चउदा रुचि राम खत्री मुलू यादव सरपंच जाकिर मन्सूरी रामप्रकाश बेडर मनोज तिवारी रामदास उत्साही धर्मेन्द्र जोशी असलम पठान रबि बुधौलिया भान सिंह यादव आदि समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
ग्रीन जॉन में चल रही दतिया पलायन कर आये मजदूरों से हुई कोरोना संक्रमित 
Image
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन