ग्राम कुरथरा में हुआ खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्राम कुरथरा में हुआ खेल प्रतियोगिता का आयोजन


दतिया/ ग्राम कुरथरा में नेहरू युवा केन्द्र एवं खेल मंत्रालय के द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी बतौर मुख्य अतिथि बडौनी थाना प्रभारी भूमिका दुबे रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी जितेन्द्र सिंह ठाकुर ने की। कार्यक्रम के दौरान नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक राकेश सिंह तोमर उपस्थित रहे। ग्राम कुरथरा में बाॅलीवाॅल, रस्साकसी, दौड तथा गोलाफेंक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बडौनी थाना प्रभारी भूमिका दुबे ने कहा कि बेटियां किसी से कमजोर नहीं है। आज बेटियां देश का कोई भी सेक्टर हो वह अपनी उपस्थित दर्ज करा रही है। बेटियां देश का भविष्य है। बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है। कुरथरा मंडल के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि खेल मात्र मनोरंजन का साधन ही नहीं बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। खेल हमें शक्ति व उत्साह प्रदान करते है। नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक राकेश सिंह तोमर ने कहा कि जो खिलाडी खेल के प्रति समर्पित रहते है उन्हें रोजगार जरूर मिलता है। खिलाड़ियों को शासकीय नौकरियों में 3 प्रतिशत का आरक्षण मिलता है। खिलाड़ियों को नौकरियों की कमी नहीं है।  
बाॅलीवाल प्रतियोगिता दतिया और कुरथरा के मध्य खेली गई। जिसमें कुरथरा की टीम विजयी हुई। बंटू कमरिया कुरथरा व सुमित मंयक दतिया को सर्वश्रेष्ट खिलाडी का पुरूस्कार प्रदान किया गया। 400 मीटर दौड प्रतियोगिता में नितिन पाल लरायटा प्रथम, छोटू द्वितीय तथा पुष्पेन्द्र गौतम कमथरा को तृतीय पुरूस्कार प्रदान किया गया। रस्साकसी प्रतियोगिता कुरथरा क्लब व अम्बेडकर क्लब के मध्य खेली गई। जिसमें कुरथरा क्लब प्रथम रहा। इसी तरह से गोला फेंक प्रतियोगिता में रिषभ यादव ने 39 फिट का गोला फेंककर प्रथम स्थान प्रदान किया गया। विजेता प्रतिभागियों को शील्ट, टी शर्ट, मेडल व प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के एसीटी वर्मा, संतोष कमरिया, जगन्नाथ अहिरवार, मातादीन पाल, मंशाराम परिहार, कल्याण सिंह, मनीराम, निरंजन सिंह कमरिया, जवर सिंह, कौशल किशोर गौतम, मुकेश शर्मा, अतुल गौतम, निधि दांगी, आकांश लिटौरिया, ऋषि नामदेव, दीपक रजक सहित बडी संख्या में खिलाडी व ग्रामवासी उपस्थित थे।


Popular posts
MP पुलिस के जांबाज अफसर ओर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट मोहिंदर कंवर परिणय सूत्र में बंधे
Image
कुख्यात गुर्जर गैंग का 5 हजार का इनामी डकैत हथियार सहित गिरफ्तार
Image
जौरासी आतरी तिराहे के पास लगे जंगल के ऊपर किसी अज्ञात की लाश
Image
दतिया में 1101 कलशों को लेकर निकली भव्य शोभा यात्रा
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image