एंडरसन मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले दशक के 5वें गेंदबाज

, लकमल ने दो बार ऐसा किया







 






 







इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन ने द. अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में डीन एल्गर को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की


श्रीलंका के सुरंगा लकमल (दो बार), ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क और द. अफ्रीका के डेल स्टेन यह कारनामा कर चुके


एंडरसन सबसे ज्यादा 150 टेस्ट खेलने वाले इंग्लैंड के दूसरे और दुनिया के नौंवे खिलाड़ी


द. अफ्रीका के डीन एल्गर टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने वाले दुनिया के 8वें खिलाड़ी


 

खेल डेस्क / इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन टेस्ट की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले इस दशक के 5वें गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में हासिल की। एंडरसन ने डीन एल्कर को शून्य पर आउट किया। इससे पहले श्रीलंका के सुरंगा लकमल, ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क और द. अफ्रीका के डेल स्टेन यह कारनामा कर चुके हैं। लकमल ने 2010 और 2017 में दो बार यह कारनामा किया।


एंडरसन 150 टेस्ट खेलने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज भी बन गए हैं। साथ ही वे इतने मैच खेलने वाले इंग्लैंड के दूसरे और दुनिया के 8वें खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड की ओर से एलेस्टर कुक ने सबसे ज्यादा 161 टेस्ट खेले हैं। वहीं, सचिन तेंदुलकर 200 मैच खेलने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं। ऑलराउंडर में सबसे ज्यादा 166 टेस्ट दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस ने खेले हैं।


एंडरसन सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले दूसरे इंग्लिश खिलाड़ी

































खिलाड़ीमैच
एलेस्टर कुक161
जेम्स एंडरसन150
स्टुअर्ट ब्रॉड135
एलेक स्टीवर्ट133
इयान बेल118
ग्राहम गूच118

लकमल ने राहुल को सीरीज की पहली गेंद पर आउट किया था
द. अफ्रीका के डीन एल्गर टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने वाले दुनिया के 8वें खिलाड़ी बन गए हैं। क्रिकेट इतिहास में इंग्लैंड के हरबर्ट सटक्लिफ सबसे पहले 1932/33 में न्यूजीलैंड के खिलाफ आउट हुए थे। वहीं, पिछली बार भारतीय खिलाड़ी लोकेश राहुल 2017/18 में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज की पहली गेंद पर पवेलियन लौटे थे। राहुल को लकमल ने ही 3 टेस्ट की सीरीज के पहले मैच की पहली गेंद पर आउट किया था।



























































खिलाड़ीदेशकिसके खिलाफ आउट हुएकब
डीन एल्गरद. अफ्रीकाइंग्लैंड2019
लोकेश राहुलभारतश्रीलंका2017
टिम मैकिंटोसन्यूजीलैंडपाकिस्तान2009
वसीम जाफरभारतबांग्लादेश2007
हनन सरकारबांग्लादेशवेस्टइंडीज2002-2004
जिम्मी कुकद. अफ्रीकाभारत1992
स्टान वर्थिंग्टनइंग्लैंडऑस्ट्रेलिया1936
हरबर्ट सटक्लिफइंग्लैंडन्यूजीलैंड1932


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
ग्रीन जॉन में चल रही दतिया पलायन कर आये मजदूरों से हुई कोरोना संक्रमित 
Image
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन