दो दिवसीय दौरे पर आज लखनऊ पहुंचेंगी प्रियंका गांधी

, पदाधिकारियों के साथ शनिवार को करेंगी बैठक





कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)





पार्टी के पदाधिकारियों के मुताबिक प्रियंका शाम तक लखनऊ पहुंचेंगी


शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा


 

लखनऊ / कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार शाम को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगी। प्रियंका गांधी इस दौरान सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध कर रहे लोगों से मुलाकात भी कर सकती हैं। कानून व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और किसानों के मुद्दों पर प्रदेश की योगी सरकार को लगातार घेरती रहीं प्रियंका शनिवार को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आ रही हैं।  


कांग्रेस के नेता सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि प्रियंका गांधी  दो दिवसीय दौरे पर आज शाम को लखनऊ पहुंचेंगी लेकिन वह कल पार्टी कार्यालय में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगी और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगी। 


22 दिसम्बर को बिजनौर पहुंचीं थीं प्रियंका
इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में नागरिकता कानून के विरोध में बिजनौर में हुए प्रदर्शन के दौरान मारे गए प्रदर्शनकारियों के परिवारों से मुलाकात की थी। प्रियंका गत रविवार को दोपहर बाद अचानक ब‍िजनौर के नहटौर पहुंच गईं थीं। प्र‍ियंका ने अनस और सुलेमान के घर पहुंचकर उनके परिजनों से बातचीत कर सांत्वना दी थी। दोनों युवक शुक्रवार दोपहर बाद अचानक भड़की हिंसा के दौरान गोली का शिकार हुए थे।


भारतीयता का सबूत मांगना सही नहीं
प्रियंका ने कहा- एक किसान जिसके पास जमीन नहीं है, उससे सबूत मांगेंगे कि आप अपनी भारतीयता का सबूत दीजिए। ये कानून इस देश को नहीं चाहिए। किसी से देश में रहने का प्रमाण मांगना सही नहीं है। कौन सा पहचान पत्र मांगेगे। कोई साल ले लिया, 1971 ले लिया या उससे पहले का ले लिया। कहेंगे कि, कागज दिखाइए कि आप हिंदुस्तानी है। भारतीयता का जो सबूत है, उसे मांगने का अधिकार नहीं है। 



 


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
ग्रीन जॉन में चल रही दतिया पलायन कर आये मजदूरों से हुई कोरोना संक्रमित 
Image
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन