भारती सिंह, रवीना टंडन और फराह खान के खिलाफ एक और एफआइआर

; ईसाई शब्द का मजाक उड़ाया था





कॉमेडियन भारती सिंह, बालीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन और कोरियोग्राफर फराह खान।





क्रिसमस की पूर्व संध्या पर 'द कपिल शर्मा शो' में ईसाई शब्द को लेकर मजाक उड़ाया गया था


बीते दिनों अमृतसर के अजनाला में केस दर्ज हुआ तो माफी मांग चुकी हैं अभिनेत्री रवीना टंडन


 

फिरोजपुर / कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में ईसाई शब्दावली का मजाक उड़ाने को लेकर कॉमेडियन भारती सिंह, कोरियोग्राफर फराह खान और बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के खिलाफ अब फिरोजपुर छावनी में एक और एफआइआर दर्ज कराई गई है। इससे पहले अमृतसर के अजनाला में केस दर्ज कराया गया था। शुक्रवार को रवीना टंडन माफी मांग चुकी हैं।


दरअसल, क्रिसमस की पूर्व संध्या पर द कपिल शर्मा शो का एक एपिसोड प्रसारित किया गया। इसमें फराह खान की तरफ से भारती सिंह और रवीना टंडन को एक अंग्रेजी अक्षर की स्पेलिंग लिखने के लिए कहा गया था। यह शब्द पवित्र धार्मिक ग्रंथ से लिया गया था। भारती इसका मतलब नहीं जानती थी। उन्होंने अपनी तरफ से ही इसका मतलब बताते हुए इसका मजाक उड़ाया। रवीना और फराह भी उनके इस मजाक में शामिल हुई और उन्हें मजाक उड़ाने से नहीं रोका।


टिप्पणी को लेकर जगह-जगह आक्रोश


इस संबंध में क्रिश्चियन फ्रंट के प्रधान सोनू जफर की शिकायत पर बुधवार को अमृतसर जिले अजनाला में पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया। हालांकि इसके बाद शुक्रवार को अमृतसर में अभिनेत्री रवीना टंडन ने माफी मांग ली थी। इसके बावजूद पूरे पंजाब ही नहीं, देश के विभिन्न हिस्सों में भारती सिंह, रवीना टंडन और फराह खान के खिलाफ पुतले फूंके गए और प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी बीच शनिवार को फिरोजपुर छावनी में इन तीनों कलाकारों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में एक और केस दर्ज हुआ है।


कौन क्या कर रहा है इन दिनों?


रवीना टंडन लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन छोटे पर्दे पर काफी सक्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' के सीजन-9 को जज किया था। इसके अलावा भारती सिंह भी टीवी पर काफी सक्रिय हैं। वह कपिल शर्मा के शो में नजर आती हैं। इसके अलावा वह कई और शोज में बतौर होस्ट या कॉमेडियन नजर आती रहती हैं। फराह खान ने इस साल दो फिल्मों के साथ बतौर कोरियोग्राफर काम किया है। वह स्टूडेंट्स ऑफ दी ईयर 2 और हाउसफुल 4 के साथ बतौर कोरियोग्राफर जुड़ी थी। इसके अलावा वह छोटे पर्दे पर भी नजर आई।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
अमन का पैग़ाम देने वाले हज़रत मोहम्मद सल्लाल्लाहु अलैहि वसल्लम साहब का यौमे पैदाइश अमन के साथ मनाया गया
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image