बसपा की विधायक रमाबाई निलंबित

बसपा की विधायक रमाबाई निलंबित













नई दिल्ली/ नागरिकता कानून का समर्थन करने पर बसपा विधायक रमाबाई को पार्टी ने निलंबित कर दिया है।

रमाबाई दमोह जिले के पथरिया सीट से बसपा विधायक हैं।

मायावती ने कहा कि बसपा एक अनुशासित पार्टी है।

इसका अनुशासन तोड़ने पर तुरन्त कार्रवाई की जाती है। उन्होंने रमाबाई के पार्टी के कार्यक्रमों में भी भाग लेने पर रोक लगा दी है।

मायावती ने यह भी कहा कि बसपा ने सबसे पहले नागरिकता कानून को विभाजनकारी और असंवैधानिक बताकर इसका विरोध किया था। इस संबंध में राष्ट्रपति को ज्ञापन भी दिया था। फिर भी विधायक रमाबाई ने नागरिकता कानून का समर्थन किया। इससे पहले भी रमाबाई को कई बार पार्टी लाइन पर चलने की चेतवानी दी गई थी।