आखिरकार नित्यानंद आश्रम हुआ जमींदोज





औड़ा ने पुलिस-शिक्षा विभाग को सूचना देने के बाद नित्यानंद आश्रम को तोड़ दिया।





40 प्रतिशत जमीन डीपीएस को वापस की


तोड़ने के पहले शिक्षा-पुलिस विभाग को सूचना भी दी


 

अहमदाबाद / दक्षिण भारत के विवादित स्वामी नित्यानंद के अहमदाबाद के हाथीजण क्षेत्र स्थित योगिनी सर्वाज्ञ पीठम् आश्रम को प्रशासन ने ढ़हाना शुरू कर दिया है। शनिवार को दूसरे दिन भी आश्रम को तोड़े जाने की कार्रवाई जारी रही। नवंबर से ही यह संस्थान विवादों में है। स्वामी नित्यानंद का ये संस्थान आश्रम में दो लड़कियों की गुमशुदगी के आरोप लगने के बाद से विवादों में आया। इसके बाद आश्रम में बच्चों को बंधक बना कर रखने सहित आरोप भी लगे। 


विशेष जांच दल (एसआईटी) मामले की जांच कर रही है। संस्थान परिसर अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (औडा) की परिधि में है। 20 हजार वर्ग मीटर से अधिक भूखंड को औडा ने अपने कब्जे में ले लिया है।


डीपीएस-ईस्ट  की मान्यता भी रद्द 
नित्यानंद का योगिनी सर्वाज्ञ पीठम् संस्थान दिल्ली पब्लिक स्कूल-ईस्ट (डीपीएस-ईस्ट) के परिसर में लीज के भूखंड पर था। डीपीएस-ईस्ट भी कानूनी विवाद में फंसा-अंतत: सीबीएसई ने इसकी मान्यता रद्द कर दी।
 
हाईकोर्ट में बंदीप्रत्यक्षीकरण याचिका  
लापता लड़कियों का मामला गुजरात हाईकोर्ट में चल रहा है। लड़कियां वीडियो संदेश में दावा करती रही हैं कि वह सुरक्षित हैं और अपनी मर्जी से ही बाहर है। हालांकि हाईकोर्ट ने पुलिस को लड़कियों को पेश करने के लिए ताकीद की है। 



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
ग्रीन जॉन में चल रही दतिया पलायन कर आये मजदूरों से हुई कोरोना संक्रमित 
Image
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन