शिवपाल यादव ने सैफई में मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन


 शिवपाल का रामगोपाल पर तंज, छह साल पहले बन गया होता मुख्यमंत्री पर मुंशी ने परिवार को अलग कर दिया







शिवपाल यादव ने सैफई में मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन


कहा- मैंने परिवार को एक करने की हर कोशिश की, लेकिन एक ने ऐसा करने नहीं दिया


इटावा/  सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 81वां जन्मदिन शुक्रवार लखनऊ में मनाया गया, जिसमें परिवार व पार्टी के तमाम नेता शामिल हुए। वहीं, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मुलायम का जन्मदिन सैफई में मनाया। यहां उन्होंने चन्दगीराम स्टेडियम में दंगल कुश्ती का आयोजन किया। इस मौके पर शिवपाल पुरानी बातों को याद कर बोले कि, अगर मैं चाहता तो 2003 में मुख्यमंत्री बन गया होता। जब तक नेताजी दिल्ली से लौटकर आते, मैं शपथ ले चुका होता। अगर मैं नेताजी से उस समय बोल देता तो भी वो मुझे मुख्यमंत्री बना देते। लेकिन हमने कभी नही चाहा।


शिवपाल ने सपा महासचिव राम गोपाल यादव पर तंज कसते हुए कहा- नेताजी (मुलायम) प्रधानमंत्री बन जाते, लेकिन उनकी भूल समझो या गलती। एक कहावत है अगर आप बिजनेस में मुनीम को मालिक बना देंगे तो भट्ठा बैठेगा ही। कुछ ऐसा ही नेताजी ने भी किया। कहा- मैंने परिवार को एक करने के लिए हमेशा से प्रयास करता रहा, लेकिन लिखिया मुंशी ने पार्टी का भट्ठा बैठा दिया। कहा- जब मैं मंत्री था तो किसानों, नौजवानों व मजदूरों के लिए बहुत किया। लोहिया जी की विचारधारा समाजवादी थी, आज लोग लोहिया की विचाराधारा भूलते जा रहे हैं। लोहिया जी की विचारधारा त्याग की थी।


शिवपाल ने कहा- मैं झुकने को तैयार हूं, अगर आप लोग चाहो तो हम कार्यकर्ता बनकर काम करने को तैयार हैं। लेकिन नेता जी का सम्मान करना पड़ेगा। आप सभी जनता एक मंच पर पंच बैठा कर जो बोल दोगे हम उसके लिए भी तैयार हैं।


परिवार को एक करने की पहल अखिलेश को करनी चाहिए


युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने कहा- भतीजा चाचा की पगड़ी के लिए क्या कुछ नहीं कर देता। लेकिन पहल शिवपाल सिंह ने की। कितनी बेइज्जती सही, उसके बाद भी परिवार को एक करने की पहल की। अगर शकुनि का तिलिस्म टूट जाता तो परिवार को एक करने की पहल अखिलेश जी की तरफ से होती। लेकिन,माया जाल टोना टोटका जारी है। तिलिस्म जब टूटेगा तब उनको पता चलेगा कि हमारी साख को खराब कर दिया है।





Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
ग्रीन जॉन में चल रही दतिया पलायन कर आये मजदूरों से हुई कोरोना संक्रमित 
Image
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन