पत्नी का आरोप है पति उसे पेट्रोल डालकर जलाने आया था

अनोप टॉकीज चौराहे पर गिफ्ट गैलरी की दुकान संचालित करती है पत्नी 




घायल पिता-पुत्री का एमवाय अस्पताल में चल रहा है उपचार 


इंदौर/ अनोप टॉकीज चौराहे पर गिफ्ट गैलरी की दुकान संचालित करने वाली पत्नी से विवाद के बाद पति जलता हुआ चौराहे पर दौड़ आया। बीच-बचाव में उसकी 15 वर्षीय बेटी भी झुलस गई। सड़क पर जलता देख राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पिता-पुत्री को अस्पताल पहुंचाया। पत्नी का आरोप है पति उसे पेट्रोल डालकर जलाने आया था


एमआईजी पुलिस के अनुसार नंदा नगर निवासी 40 वर्षीय दिनेश नरेठिया और उसकी बेटी रेविका उर्फ गुनगुन को एमवायएच में भर्ती किया गया। वहां से दोनों को निजी अस्‍पताल रैफर कर दिया। पड़ोसी दुकानदार लखन वर्मा ने बताया घटना गुरुवार रात 8.30 बजे हुई। यहां दिनेश की पत्नी पूजा की गिफ्ट आइटन की दुकान है। शाम को पत्नी और बेटी दुकान पर थीं। कुछ देर बाद दिनेश आया तो दोनों में विवाद हुआ। विवाद अकसर होते रहते थे इसलिए पड़ोसियों ने इसे सामान्य ढंग से लिया। कुछ देर बाद विवाद बढ़ा तो दिनेश बाहर आया और बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा।


पत्नी बोली- शराब पीकर आए दिन हंगामा करता है पति
पत्नी का आरोप है पति शराब पीकर आए दिन हंगामा करता रहता है। 15 दिन पहले भी दुकान का कैमरा तोड़ गया था। गुरुवार रात वह पेट्रोल लेकर मुझे जलाने आया था। इस दौरान बेटी ने धक्का दे दिया तो पेट्रोल पति पर गिर गया। फिर पति ने माचिस जलाई तो वह खुद जल लगा। साथ खड़ी बेटी भी चपेट में आ गई।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
ग्रीन जॉन में चल रही दतिया पलायन कर आये मजदूरों से हुई कोरोना संक्रमित 
Image
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन