*दुखद समाचार* *पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी जी का निधन*

*भारतीय जनता पार्टी,जिला भोपाल*


     *दुखद समाचार*


*पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी जी का निधन*
  
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, सादगी, शुचिता के प्रतीक, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कैलाश जोशी जी का आज 11:25 बजे उपचार के दौरान भोपाल के बंसल हॉस्पिटल में निधन हो गया है।
 आज शाम 5:00 बजे उनके पार्थिव देह को निज निवास B-30/74 बंगला पर लाया जाएगा।


*अंतिम दर्शन*
 दिनांक 25 नवंबर को सुबह 9:30 बजे श्री जोशी जी की पार्थिव देह प्रदेश भाजपा कार्यालय दीनदयाल परिसर में अंतिम दर्शनार्थ रखा जाएगा।


*अंतिम यात्रा*
दिनाँक 25 नवम्बर 19 को प्रातः 10:30 बजे  बैरागढ़, सीहोर और आष्टा होते हुए हाटपिपलिया ले जाया जाएगा।
 जहां अपराहन 3:00 बजे उनका *अंतिम संस्कार* किया जाएगा।


    *विकास वीरानी*
जिलाध्यक्ष, भाजपा भोपाल