अब चेयरमैन बनने के लिए 6 दावेदार सीधे मैदान में उतरे


 






पार्षद बने ही नहीं, अब चेयरमैन बनने के लिए 6 दावेदार सीधे मैदान में उतरे



ब्यावर में भाजपा के हुए निर्दलीय पार्षद




प्रदेश  में पहली बार निकाय चुनाव के नियमों में बदलाव का असर


निकाय प्रमुखों के लिए नाम वापसी का आज अंतिम दिन, चुनाव 26 को



जयपुर/ गहलाेत सरकार के हाईब्रिड फाॅर्मूले के बाद इस बार पहली बार निकाय चुनावाें में अनूठा नजारा बन गया है। पार्षद का चुनाव नहीं लड़ने वाले और लड़कर भी हारने वाले 6 प्रत्याशियाें ने 5 निकायों से पालिकाध्यक्ष/परिषद चेयरमैन बनने के लिए दावेदारी जता दी है। इन्हाेंने पर्चे भी भर दिए हैं। हालांकि, इनमें से एक का नामांकन तकनीकी कारणाें से खारिज हाे गया। प्रदेश के 49 निकायों के तहत 3 निगम, 18 परिषद व 28 पालिकाओं में 26 नवंबर को मेयर-सभापति और अध्यक्ष पद के चुनाव होंगे। शनिवार को नाम वापसी का अंतिम दिन है। अब तक 139 प्रत्याशी दावेदारी जता चुके हैं। 16 नवंबर को इन 49 निकायाें में पार्षदों के चुनाव हुए थे। पार्षद ही निकाय प्रमुख चुनेंगेे।



जोड़तोड़ और बाड़ाबंदी का सिलसिला जारी... ब्यावर में 10 निर्दलीय पार्षद भाजपा में आए
प्रदेश के 49 निकायाें में से 22 में निर्दलीयाें के भराेसे बाेर्ड तय हाेगा। 25 निकायों में आमने-सामने और कई जगह त्रिकाेणीय मुकाबला है। निकाय प्रमुख बनने के लिए जोड़तोड़ और बाड़ाबंदी का सिलसिला जारी है। अलवर, टाेंक, भरतपुर, श्रीगंगानगर सहित 20 जगह बाड़ेबंदी है। ब्यावर नगर पालिका में भाजपा ने सेंधमारी करते हुए शुक्रवार को 10 निर्दलीय पार्षदों को पार्टी में शामिल कर लिया। ये सीट एससी के लिए आरक्षित है। यहां 60 वार्डों में 29 पर कब्जा जमाकर भाजपा पहले से बहुमत के करीब है। कांग्रेस के 16 पार्षद हैं।


भाजपा ने 2 हारे हुए प्रत्याशियों को उतारा


जिन 6 प्रत्याशियों ने निकाय प्रमुख बनने के लिए दावा किया है उनमें से 5 ऐसे हैं जिन्होंने पार्षद का चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। इनमें दो भाजपा के हैं, बाकी निर्दलीय व अन्य। एक प्रत्याशी ने कहीं से भी पार्षद का चुनाव नहीं लड़ा।



  • माउंट आबू नगर पालिका एसटी- सीट है। यहां भाजपा के 6 प्रत्याशियों में से एक भी एसटी से नहीं है। भाजपा ने वार्ड 8 से चुनाव हारे भगवानाराम राणा अाैर वार्ड 22 से हारीं रीना परिहार को चेयरमैन बनाने के लिए आगे किया है।

  • बिसाऊ नगर पालिका, झुंझुनूं-  सामान्य सीट है। जैतून बानो ने पार्षद का चुनाव नहीं लड़ा लेकिन अब िनकाय प्रमुख बनने के लिए निर्दलीय के रूप में नामांकन किया। हालांकि, तकनीकी कारणाें से उनका नामांकन खारिज हाे गया।

  • सीकर नगर परिषद-  सामान्य सीट। ताैफीक ने निर्दलीय के रूप में पार्षद का चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। अब निर्दलीय के रूप में ही चेयरमैन बनने की दावेदारी ठोक दी।

  • कानोड़ नगर पालिका, उदयपुर-  महिला एसटी सीट। हीरा कुमारी मीणा वार्ड 6 से पार्षद का चुनाव हार चुकी हंै। हाईब्रिड फार्मूले के तहत जनता सेना ने निकाय प्रमुख के पद पर उतारा। 

  • राजगढ़ नगरपालिका, चूरू-  वार्ड 32 से कांग्रेस प्रत्याशी दामिनी स्वामी पार्षद का चुनाव हार गई थी। अब दामिनी ने अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय के तौर पर नामांकन भरा है





Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
ग्रीन जॉन में चल रही दतिया पलायन कर आये मजदूरों से हुई कोरोना संक्रमित 
Image
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन