मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ द्वारा "ऑनलाइन डोनेशन पोर्टल" का शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने आज मंत्रालय में गौ-रक्षा और गौ- संरक्षण के लिए आमजन से सहयोग प्राप्त करने के लिए 'ऑनलाइन डोनेशन पोर्टल' का शुभारंभ किया। कोई भी व्यक्ति और व्यवसायिक संस्था इस पोर्टल पर वेबसाइट www.gopalanboard.mp.gov.in के जरिए गौ-दान कर सकते हैं। दान देने वाले व्यक्ति को आयकर की धारा 80जी का लाभ मिलेगा।


मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि गौ-प्रेमी लोग अधिक से अधिक संख्या में गौ-रक्षा एवं उनके पालन-पोषण में सहभागी बन सकें। इस पोर्टल के जरिए आम जनता और व्यापार तथा उद्योग से जुड़ी संस्थाएँ गायों के लिये चारे, शेड, पानी तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए दान दे सकती हैं।


इस अवसर पर पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह यादव, नगरीय विकास तथा आवास मंत्री श्री जयवर्धन सिंह, मुख्य सचिव श्री एस.आर. मोहंती, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन श्री ए.पी. श्रीवास्तव, अतिरिक्त मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती गौरी सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव पशुपालन श्री मनोज श्रीवास्तव, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्री अनुराग जैन एवं आयुक्त नगरीय विकास श्री पी.नरहरि उपस्थित थे।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
ग्रीन जॉन में चल रही दतिया पलायन कर आये मजदूरों से हुई कोरोना संक्रमित 
Image
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन