मध्यप्रदेश में उप चुनाव होने के बाद कमलनाथ जी के नेतृत्व में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार

दतिया / मध्यप्रदेश में उप चुनाव होने के बाद कमलनाथ जी के नेतृत्व में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार। मध्यप्रदेश में होने वाले उप चुनाव में बीस सीटें जीतेगी कांग्रेस। टिकिट वितरण में युवाओं को भी मिलेगा मौका। यह बात मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर सिंह यादव ने पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं। उन्होंने कहां की पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए मध्यप्रदेश की चुनी हुई सरकार को अवैध तरीके से गिराने का पाप किया है। इन्हें और इस्तीफा देने वाले विधायकों को जनता कभी माफ नहीं करेगी और उपचुनाव में सबक भी सिखाएंगी।