कांग्रेस को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर न करे भाजपा-संतोष लिटौरिया

दतिया / जिले में जिस प्रकार की दूषित राजनीति का खेल भाजपा के द्वारा खेला जा रहा है वह ठीक नही है। अगर भाजपा के द्वारा इस तरह का षड्यंत्र जारी रहा तो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। भाजपा के लोग कांग्रेसियों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर न करें। यह बात कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संतोष लिटौरिया ने शुक्रवार को कही।
श्री लिटौरिया ने कहा कि जब पुरी दुनिया के साथ हमारा देश भी कोरोना जैसे महामारी से लड़ रहा है ऐसे समय में प्रदेश में चंद लालची व गद्दार लोगो की दम पर सत्ता में आई भाजपा लोगो की जान बचाने की जगह आपने राजनीतिक विरोधियों पर फर्जी प्रकरण दर्ज करने में लगी हुई है। प्रदेश में प्रतिदिन कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। ऐसे समय मे जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा के नेता व उनके कार्यकर्ता कांग्रेसियों पर फर्जी प्रकरण दर्ज करा रहे है। ऐसे भाजपा के लोगो से  यही कहूंगा कि कांग्रेस वह पार्टी है कि जो अंग्रेजों की गोली से नही डरी तो अब इन सत्ता के लोभियों से क्या डरेगी। श्री लिटौरिया ने कहा कि बीते कुछ दिनों से जिस प्रकार से भाजपा के लोगो द्वारा कांग्रेस के हाकिम सिंह, रामू गुर्जर, दारा कमरिया, साहब सिंह यादव, पंजाब सिंह वंशकार, शिशुपाल सिंह आदि पर फर्जी प्रकरण दर्ज कराए गए है। वो सरासर गलत है। सत्ता का इतना मद अच्छा नही है। ओर ये सत्ता तो भाजपा ने कपट की दम पर हासिल की है। प्रदेश की जनता ने तो इन्हें विधानसभा चुनावों में असुविकार कर दिया था। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही भाजपा के लोगों के द्वारा कांग्रसियों पर दर्ज फर्जी प्रकरण वापस नहीं लिए गए तो सड़को पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।