समथर महाराज रणजीत सिंहजूदेव ने किला पहुंचकर दी स्व. महाराजा के निधन पर श्रद्धांजलि

दतिया / दतिया रियासत के महाराजा स्व. राजेन्द्र सिंह जूदेव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने सोमवार को समथर रियासत के महाराजा रणजीत सिंहजूदेव किला पहुंचे। उन्होंने यहां सेंवढ़ा विधायक महाराज घनश्याम सिंह एवं महाराजा अरुणादित्य जूदेव से मिलकर स्व. महाराजा राजेन्द्र सिंह जूदेव के असमय निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की तथा स्व. महाराजा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। 
सोमवार को किला पहुंचकर 
स्व. महाराजा को पुष्पांजलि अर्पित करने वाले प्रमुख लोगों में 
राम बहादुर सिंह गुर्जर, मानवेन्द्र गुर्जर, रामू गुर्जर, केपी यादव, विक्रम दांगी, दीपक सचदेवा,बलदेवराज बल्लू, नरेंद्र गुर्जर, आलोक सोनी, लाखन सिंह परमार, वीर सिंह परमार, संजय सेठ, एसओ रविन्द्र शर्मा, वैभव गुप्ता आदि प्रमुख है।