पुलिस काछापा, लाखों का माल बरामद


राजश्री गुटखा गोदाम पर गोदाम मालिक को हिरासत में लेकर गोदाम किया सील







शिवपुरी / शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर शनिवार की सुबह पुलिस और प्रशासिनक अधिकारियों ने छापामार कार्यवाही मारकर बड़ी संख्या में राजश्री गुटखा के कार्टून जब्त किए है। जिनकी कीमत लाखों रूपये में आंकी गई। पुलिस ने मौके से एक गोदाम मालिक को हिरासत में लेकर उसके गोदाम को सील कर दिया है और मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शहर में राजश्री सहित विमल व अन्य गुटखों की कालाबाजारी धड़ल्ले से की जा रही है। लॉकडाउन के चलते गोदामों में बड़ी संख्या में इन गुटखों का अवैध भण्डारण जगह-जगह किया जा रहा है। इस दौरान शनिवार की सुबह एसडीएम अतेन्द्र सिंह गुर्जर, टीआई बादाम सिंह यादव, यातायात प्रभारी रणवीर यादव, को सूचना प्राप्त हुई कि हाथीखाना में ठाकुर बाबा मंदिर के पास प्रवीण गुप्ता के गोदाम पर बड़ी संख्या में राजश्री गुटखा का अवैध भण्डारण किया गया है। इस सूचना पर कोतवाली टीआई बादाम सिंह यादव के साथ पुलिस और प्रशासनिक अमले ने छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया। जहां से पुलिस को 8 कार्टून छोटे राजश्री के, एक कट्टा लश्करी तम्बाकू, 10 कार्टून मुनीमजी, विमल और तानसेन के कार्टून मिले, जिसे पुलिस ने मौके से बरामद करते हुए जब्त कर लिया। इसके बाद पुलिस पुलिस ने दूसरी बड़ी कार्यवाही शहर से दूर ग्राम बछौरा में की जहां एक गोदाम पर पुलिस ने छापा मारा और बताया गया कि यह गोदाम में राजश्री गुटखा एजेंसी के संचालक अनिल डेंगर का है। इस गोदाम में लाखों रूपए कीमत के राजश्री गुटखे और अन्य गुटखों के पैकेटों का भण्डारण रखा मिला। पुलिस ने उन सभी अवैध गुटखों के कट्टे जब्त कर वहां रखे दो वाहनों में लोड कराए और कोतवाली लेकर आए गए। बाद में पुलिस ने गोदाम मालिक अनिल डेंगर को भी हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी।

इनका कहना है-

शहर में गुटखों के पाउचों की बड़ी संख्या में ब्लैक मार्केटिंग की जा रही थी और यह व्यापारी अधिक मुनाफा कमाने कें चक्कर में अवैध रूप से गुटखा पाउचों का भण्डारण किए हुए थे जिस पर सूचना मिली तो कार्यवाही की गई। दुकान मालिक को हिरासत में लेकर गोदाम सील कर दिया गया है।
बादाम सिंह यादव
टीआई, कोतवाली, शिवपुरी



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना