प्रशासन और पुलिस के प्रयासों से सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंस, मार्क्स का प्रयोग किया जा रहा है

दतिया / कोरोना संक्रमण महामारी से लोगों को बचाने शहर और सब्जी मंडी में भीड़ -भाड़ ना हो प्रशासन और पुलिस के प्रयासों से पुलिस अधीक्षक व कलेक्टर के निर्देश में शहर  लोगों को जागरूक कर सोशल डिस्टेंस और मार्क्स नियमों के पालन कराए जा रहा है। सब्जी मंडी में भील -भाड भी एकत्रित नहीं हो रही है। लगातार प्रशासन और पुलिस द्वारा लोगों को समझाइश भी दी जा रही है। एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल, तहसीलदार सूर्यकांत त्रिपाठी, नायब तहसीलदार नरेंद्र यादव, नायब तहसीलदार राधाबल्लभ, मोहिनी साहू नायब तहसीलदार, यातायात प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार सूबेदार होतम सिंह बघेल लगातार क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे हैं। सब्जी मंडी में सुबह से ही पुलिस और प्रशासन शहर में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद व्यवस्था नजर आ रही हैं। लोगों को बार-बार समझाएश  अपील भी दी जा रही है। आप लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करें बिना मार्क्स के घर से ना निकले। लॉक डाउन का पालन करें। प्रशासन और पुलिस बार-बार अपील भी लोगों से कर रहा है।