एसपी ने दतिया महाराज स्व. राजेन्द्र सिंह जूदेव को दी श्रद्धांजलि

दतिया / दतिया रियासत के महाराज स्वर्गीय राजेंद्र सिंह को दतिया पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने उनके निवास स्थानीय किला परिसर पहुंचकर उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।  मालूम हो कि दतिया महाराज राजेंद्र सिंह जूदेव का बीमारी के चलते निधन हो गया था। जिसके पश्चात से पूरे शहर में शोक की लहर थी। इससे पूरा राज परिवार शोक संतप्त है और शोक संतप्त परिवार को जिला पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने सेवड़ा विधायक कुंवर घनश्याम सिंह एव उनके परिवार को इस दुख के माहौल में उन्हें ढांढस बंधाया। दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान सेवड़ा विधायक घनश्याम सिंह ने दतिया के पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में की जा रही लॉक डाउन की संपूर्ण व्यवस्था तथा पालन कराए जाने के संबंध में उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की है।