युवक ने पत्नी, 4 साल की बेटी और 2 साल के बेटे की हत्या के बाद फांसी लगा दी जान

गाजियाबाद / गाजियाबाद के अर्थला में शुक्रवार सुबह एक घर से चार लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। युवक ने इस घटना को अंजाम देने से पहले घर की दीवार पर एक सुसाइड नोट भी लिख छोड़ा है।जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के अर्थला की संजय कॉलोनी में एक युवक ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर खुदखुशी कर ली। सुबह 9:30 बजे युवक के एक साथी ने जब घर आकर उसे बुलाने के लिए कमरे का दरवाजा खोला तो दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उसने खिड़की से अंदर झांकने का प्रयास किया तो अंदर बेड पर महिला और दो बच्चे बेसुध पड़े दिखे। इसके बाद कमरे के दरवाजे को धक्का देकर तोड़ा गया। अंदर जाकर देखा तो युवक का शव पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक कलह मौत की वजह है। 


कमरे का दरवाजा धक्का देकर खोला गया तो मां के साथ बेड पर बेसुध पड़े मिले बेटा ध्रुव और बेटी एकता


पुलिस के मुताबिक अर्थला की संजय कॉलोनी में बिजनौर के रहने वाले धीरज त्यागी (26) अपनी पत्नी काजल (24), बेटी एकता (4) और  ध्रुव (2) के साथ कृष्णवीर सिंह के मकान में रहता था। पड़ोसियों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे धीरज के साथ काम करने वाला भीम किसी काम से उसे बुलाने घर आया था। लेकिन कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर उसने खिड़की को धक्का देकर खोला तो अंदर धीरज की पत्नी और दोनों बच्चे बेड पर बेसुध पड़े दिखे। इसके बाद जोर से धक्का देकर कमरे का दरवाजा खोला गया। अंदर धीरज का शव पंखे पर चुन्नी से लटका हुआ था। दीवार पर मार्कर पेन से धीरज ने सुसाइड नोट लिखा हुआ था।  धीरज मूल रूप से बिजनौर के नयागांव के रहने वाले थे और यहां फेब्रिकेशन का बिजनेस करते थे। उनके साथ बिजनौर का ही भीम नाम का शख्स भी काम करता था। भीम ही उसे बुलाने अाया था । उसने ही खिड़की से झांकने के बाद लोगों को जानकारी दी। 


काजल के दूसरे युवकों से बात करने से नाराज रहता था धीरज


धीरज ने दीवार पर लिखे अपने सुसाइड नोट में काजल के दूसरे युवकों से फोन पर बात करने पर नाराजगी जाहिर की। धीरज ने सुसाइड नोट में काजल के शराब पीने का भी जिक्र किया। उसने दीवार पर 4 फोन नंबर भी लिखे हैं। साथ ही एक युवती का नाम भी लिखा है। धीरज ने काजल के तीन भाइयों का नाम भी लिखा है और उन पर काजल के नाम की जमीन को हड़पने का आरोप लगाया है। उसने लिखा है कि मेरे मरने पर पुलिस कोई कार्रवाई ना करे। हैंड राइटिंग धीरज की बताई जा रही है। पड़ोस में रहने वाले डालचंद ने बताया कि धीरज का 2 वर्षीय बेटा बचपन से ही दिल का मरीज था। इस वजह से धीरज मानसिक रूप से परेशान रहा करता था।दीवार पर पेन से सुसाइड नोट लिखा गया था। लिखा था- धीरज काजल से बहुत प्यार करता था। लेकिन काजल लड़कों से फोन पर बात करती थी। इस बात के लिए उसे काफी समझाया था। काजल शराब भी पीती थी। इस पूरी कहानी की वजह काजल के भाई हैं। अंकित, टीकेंद्र, बबली। धीरज ने उन नंबरों को भी दीवार पर लिखा था, जिनसे काजल पर बात करने का आरोप है। इधर, पड़ोसियों और मकान मालिक के अनुसार धीरज और काजल के बीच अक्सर झगड़ा होता था। पड़ोसी विजय का कहना है कि छह महीने पहले भी काजल और धीरज के बीच झगड़ा हुआ था। सबने मिलकर दोनों के बीच सुलह कराई थी। 


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image