उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला शक्ति का हुआ सम्मान

भितरवार। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डबरा और भितरवार नगर में महिला सम्मान समारोह आयोजित हुए। वहां समाज सेवा के अलावा अन्य क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। डबरा शहर में श्रीमहाकाल शिक्षा एवं सेवा न्यास द्वारा नारी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें नारी शक्ति का सम्मान हुआ। संस्था के मुख्य न्यासी जितेंद्र गुप्ता द्वारा बताया गया कि जिस देश की महिलाएं सशक्त हो, वो देश प्रगति की राह पर निरंतर बढ़ता रहेगा। हमारे भारत वर्ष को महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े से कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। इधर शहर में रोटरी क्लब ने भी महिलाओं का सम्मान किया। भितरवार नगर में समाजसेवी संस्था गौरवश्री फाउंडेशन द्वारा रविवार को वार्ड क्रमांक 3 के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 11 महिला शक्ति को श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी शांतिदेवी यादव ने कहा कि लड़के को पढ़ाओगे तो एक ही व्यक्ति शिक्षित होगा। परंतु एक लड़की को पढ़ाओगे तो पूरा परिवार शिक्षित होगा। उन्होंने कहा कि 8 मार्च को महिलाओं के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक उपलिब्धयों को याद करने के दिन के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम का संचालन गौरवश्री फाउंडेशन की कोषाध्यक्ष सुमन यादव ने किया तथा आभार शिक्षिका मिथलेश यादव ने माना। कार्यक्रम के दौरान पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश यादव, डॉ. मनीषा अग्रवाल, डॉ. वर्षा श्रीवास्तव, शिक्षिका मालती शर्मा, स्टाफ नर्स शशि कुशवाह, नर्स नेहा, समाजसेविका मंजू दुबे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजू श्रीवास्तव, आशा सहायोगी संगीता जोशी तथा आशा कार्यकर्ता उषा कर्ण का सम्मान किया गया। इनके अलावा पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतीश मंगरिया ने वृद्ध महिला भागोबाई गौड़ को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया। वही नगर परिषद कार्यालय पर भी प्रधानमंत्री आवास योजना की कुछ महिला हितग्राहियों एवं सफाई कामगार महिलाओं का नगर परिषद द्वारा साड़ी भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर अमित अग्रवाल, अरविंद रावत, जितेन्द्र ओझा, संतोष जैन, कमला सेन, दीपा यादव, रामबाई शाक्य, अरुण यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


 

नारी शक्ति पर हुए व्याख्यान


डबरा रोटरी क्लब शुगर सिटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण पर परिचर्चा की गई। इसमें महिलाओं द्वारा नारी सशक्तिकरण पर व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर अश्मित कौर, प्रवीण चावला और निधि मंगल का सम्मान किया गया। इस दौरान अध्यक्ष डॉ संजय अमलानी, असिस्टेंट गवर्नर गोपाल रहेजा, रोटरी सचिव रोटे. संदीप पांडे, संजय सचदेवा, ओमप्रकाश शिवारे, सुनील भसीन, दीपक चावला, घनश्याम अग्रवाल, अमित दुबे, राहुल गुप्ता, सुनील भसीन आदि मौजूद रहे।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image