शाहरुख 3 फायर करने के बाद कनॉट प्लेस की पार्किंग में कई घंटे तक सोता रहा, 2 साल पहले रौब झाड़ने के लिए ली थी अवैध पिस्तौल

नई दिल्ली / दिल्ली हिंसा के दौरान सिपाही पर बंदूक तानने और 3 फायर करने के आरोपी मोहम्मद शाहरुख को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को यूपी के शामली से गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, 24 फरवरी को जवान पर फायरिंग करने के बाद वह वहां से भाग गया था। इसके बाद वह कनॉट प्लेस की पार्किंग में खड़ी कार में कई घंटे सोता रहा। जब उसे विश्वास हो गया कि पुलिस अब दंगों में पूरी तरह फंस चुकी होगी तो वह पंजाब चला गया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि शाहरुख को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। वहीं, हिंसा के मामले में मंगलवार तक 436 मामले दर्ज किए गए, जिसमें 45 शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज हुए हैं। गिरफ्तार किए गए या हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या 1,427 है।  दिल्ली क्राइम ब्रांच के एडिश्नल पुलिस कमिश्नर डॉ. अजित कुमार सिंगला ने बताया, "जिस 7.65 बोर की पिस्तौल से शाहरुख ने घटना वाले दिन गोलियां बरसाईं, वह अवैध है। उसने यह पिस्तौल दो साल पहले अपनी फैक्ट्री में काम करने वाले एक मजदूर से ली थी, ताकि इलाके में उसे दिखाकर रौब दिखा सके। उसके पास उस दिन कुल 6 गोलियां थीं। 3 राउंड उसने मौके पर चला दिए थे। दो कारतूस जब्त हो चुके हैं, जबकि एक कारतूस के बारे में उसने पुलिस के बताया कि वह कहीं गिर गया। पिस्तौल बरामद नहीं हुई है। पिस्तौल मुंगेर (बिहार) में बनी है।" शाहरुख की उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मोजे बनाने की फैक्ट्री है।


दिल्ली से पंजाब फिर यूपी गया
एसीपी सिंगला ने बताया, "शाहरुख ने दिल्ली से सीधे पंजाब पहुंचा। यहां से वह पानीपत, कैराना, अमरोहा, बरेली में छिपते हुए शामली पहुंचा, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी तलाश में पुलिस क्या-क्या कर रही है? इसकी सही और सटीक जानकारी उसे अखबारों और टीवी से मिल रही थी। इसलिए जैसे ही दिल्ली पुलिस अपराध शाखा की टीम बरेली पहुंची, वह वहां से भी भाग गया।"


शाहरुख टिकटॉक का शौकीन है
एसीपी सिंगला ने माना कि शाहरुख ने घटना वाले दिन इलाके में अपनी धमक जमाने के लिए पिस्तौल से हवा में गोलियां दागकर सनसनी फैला दी थी। उसका अभी तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। उसके पिता के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी का केस दर्ज है। शाहरुख के खिलाफ पुलिस ने धारा 186/383 व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जरूरत पड़ने पर उसके खिलाफ अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। शाहरुख को टिकटॉक का शौक है। उसने अपना एक म्यूजिक एलबम भी रिलीज हो चुका है।


ड्रग तस्कर है शाहरुख का पिता


शाहरुख का परिवार पंजाब का रहने वाला है। वह पिछले कई साल से दिल्ली के घोंडा में रह रहा है। उसका पिता साबिर ड्रग्स तस्करी से जुड़ा है। उस पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। वह अपाहिज है। कई बार पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद रहा है। शाहरुख के दो भाई भी हैं। साबिर ने ही दिल्ली हिंसा के बाद उसे रुकवाने के लिए पहले बरेली और फिर शामली में इंतजाम करवाया था। शाहरुख को उसके पिता ने दो साथियों के जरिए बरेली भिजवाया था। वह यहां करीब 4-5 दिन ठहरा और फिर शामली में शिफ्ट हो गया।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना