पिता ने की किशोरी के साथ की छेड़छाड़

ग्वालियर। 17 साल की किशोरी ने पिता के खिलाफ छेड़छाड़ करने का मामला मुरार थाने में दर्ज कराया है। छेड़छाड़ की घटना 3 मार्च की शाम 6 बजे की है। पुलिस छेड़छाड़ के मामले की जांच कर रही है। त्यागी नगर निवासी 17 साल की किशोरी गुरुवार की शाम को मुरार थाने पहुंची। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने कमरे बंद कर उससे छेड़छाड़ की। वहीं पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में स्थित कृष्णानगर पहाड़िया पर विवाहिता के साथ बब्लू कुशवाह ने छेड़छाड़ कर दी। संजय नगर निवासी फरियादिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।