लगातार दो बार के पार्षद हितानंद बने निगम के नेता प्रतिपक्ष

कोरबा । नगर निगम के पांचवे कार्यकाल के नेता प्रतिपक्ष पद का दायित्व दूसरी बार पार्षद चुन कर आए हितानंद अग्रवाल संभालेंगे। निगम प्रभारी व प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने की उपस्थिति में हुई बैठक में सभी पार्षदों से चर्चा उपरांत हितानंद के नाम पर सहमति बनी। इस पद के लिए चार पार्षदों ने दावेदारी जताई थी। नगर निगम में सर्वाधिक पार्षद होने के बाद भी भाजपा को सत्ता हासिल नहीं हो सकी। सभापति पद भी हाथ से निकल गया। आंकड़ा संख्या ज्यादा होने का फायदा अब भाजपा उठाना चाह रही है और नेता प्रतिपक्ष के माध्यम से सदन में दवाब बनाने जुट गई है। नेता प्रतिपक्ष को लेकर चार पार्षद हितानंद अग्रवाल, लुकेश्वर चौहान, चंद्रलोक सिंह तथा सुफल दास महंत ने दावेदारी जताई थी। शनिवार को टीपी नगर स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व निगम प्रभारी सच्चिदानंद उपासने की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी पार्षदों से उपासने समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पृथक-पृथक चर्चा की। बताया जा रहा है कि 31 में लगभग 26 पार्षदों ने हितानंद के पक्ष अपनी सहमति जताई। सर्वसम्मति बनने के बाद प्रभारी सच्चिदानंद उपासने ने हितानंद अग्रवाल को नेता प्रतिपक्ष घोषित किया। अग्रवाल लगातार दूसरी बार पार्षद चुने गए हैं, इस बार उन्हें सर्वाधिक मत हासिल हुआ है। विद्यार्थी परिषद से संगठन से जुड़े हितानंद भाजयुमो के स्थानीय स्तर पर विभिन्न पदों पर रहे। साथ ही प्रदेश स्तर की समिति में शामिल रहे। पार्टी से टिकट मिलने पर उन्होंने वर्ष 2014 में पहली बार पार्षद का चुनाव बाल्को क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 35 से लड़ा और दोबारा इसी वार्ड से चुनाव जीते। नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद हितानंद ने कहा कि सभी लोगों को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। इस मौके पर बनवारीलाल अग्रवाल, ज्योतिनंद दुबे, लखनलाल देवांगन, जोगेश लांबा, अशोक चावलानी, तरुण मिश्रा, विकास महतो, संजय भावनानी, राजेंद्र अग्रवाल व योगेश जैन समेत अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।


 

होली के बाद प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति : उपासने


नेता प्रतिपक्ष चुनाव प्रक्रिया निपटाने आए निगम प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होली पर्व के बाद की जाएगी। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष की भी नियुक्ति होगी। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय करेंगे। उन्होंने कहा कि निगम में सभी पार्षदों से राय-मशविरा कर सहमति से पार्षद हितानंद अग्रवाल को नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। सभी वार्ड में एकजुटता के साथ कार्य किया जाएगा। निगम में भाजपा की संख्या बल ज्यादा है, इसलिए जनहित के विरोध में आने वाले प्रस्ताव का विरोध किया जाएगा।सिर्फ 31 वार्ड ही नहीं बल्कि सभी वार्ड में भाजपा की लीडरशिप बढ़ाई जाएगी। बिना भेदभाव के सभी वार्ड में कार्य कराने का प्रयास किया जाएगा। जनहित के प्रस्ताव पर भाजपा समर्थन करेगी, पर गलत प्रस्ताव पर अन्य पार्टी के पार्षदों का समर्थन लेकर विरोध करेंगे। निगम फंड का दुरुपयोग न हो, इस पर विशेष जोर रहेगा।


 

हितानंद अग्रवाल, नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना