खाना बनाने किचन में गई थी महिला, लाइटर जलाते ही हो गया ब्लास्ट; हादसे में तीन मासूम समेत 5 लोग झुलसे

सूरत / कडोदरा स्थित कुबेर पैलेस में शनिवार को खाना बनाने के दौरान आग लगने से एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। हादसे में एक महिला, उसके तीन बेटे और एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। 


कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, सिलेंडर में रात से ही गैस लीकेज हो रही थी। सुबह खाना बनाने के लिए महिला आशा यादव ने जैसे ही गैस चालू किया, तो आग लगने से सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग में गंभीर घायल हुए सभी को अस्पताल लेकर पहुंचे। पिछले एक महीने में यह चौथी घटना है। पीड़ितो में आशा यादव (28), लवकुश (6), मिथुन (3), कुणाल (8) और एक रिश्तेदार सोनू यादव (22) सभी को बचाने के दौरान घायल हो गया।


घर आया रिश्तेदार सोनू बच्चों को बचाने गया, बुरी तरह झुलसा 
आशा के घर पर रिश्तेदार सोनू यादव आया हुआ था। इस हादसे में बुरी तरह झुलस गया। उसकी हालत नाजुक है। 


एक महीने में सिलेंडर ब्लास्ट की चौथी घटना


5 मार्च को वेडरोड के लक्ष्मी नगर सिलेंडर ब्लास्ट में गोपाल जाधव (29), उसकी पत्नी पूनम (25) और बेटा हनी (2) झुलस गए थे। पूनम ने पानी गर्म करने के लिए गैस चालू किया था। 


20 फरवरी को उधना हरिनगर-2 के विजया नगर के रहने वाले 45 साल के रोहित जगदीश चौधरी कि पत्नी रश्मिता 5 बजे खाना बनाने के लिए किचन में गई थी। मचिस जलाते ही किचन में आग लग गई। लीकेज की वजह से आग पूरे किचन में फैल गई थी।


5 फरवरी वेसू के एसएमसी में रहने वाले प्रवीण शाह की पत्नी ज्योत्स्ना 5 फरवरी को सुबह घर में पानी गर्म कर रही थी। इसी बीच सिलेंडर लीकेज से आग लगी और ब्लास्ट हो गया। इसमें प्रवीण, उसकी पत्नी ज्योत्स्ना और तीन बच्चे सोना, अंशु और सोहन झुलस गए थे। पड़ोसी विनोद गोस्वामी ने बच्चों को तो बचा लिया, लेकिन अपनी जान गंवा बैठा।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image