कमलनाथ ने सोनिया से की मुलाकात, सिंधिया को राज्यसभा भेजे जाने के सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया

नई दिल्ली / मध्य प्रदेश में जारी सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष से कई मसलों पर चर्चा हुई है। उनका मार्गदर्शन मिला है, उसका पालन करूंगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेजने के सवाल पर कमलनाथ ने कोई जवाब नहीं दिया। कमलनाथ ने कहा- जब कांग्रेस अध्यक्ष से मिलते हैं तो कई मुद्दों पर चर्चा होती है। पत्रकारों ने जब उनसे कहा कि कांग्रेस के कई विधायक हरियाणा और बेंगलुरू में मिले तो इस पर कमलनाथ ने कहा- कांग्रेस में कोई अंदरुनी कलह नहीं है। सभी विधायक लौट आए हैं और उन्होंने बताया है कि वह तीर्थयात्रा पर गए थे। इधर, दोपहर बाद अचानक खबर आई है कि सिंधिया खेमे के विधायक और कुछ मंत्री भी भूमिगत हो गए हैं, जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। मंत्रियों में श्रममंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया और तुलसी सिलावट शामिल हैं। वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं और कुछ देर में एयरपोर्ट पहुंचने वाले हैं।  चर्चा है कि सोनिया ने कमलनाथ को मंत्रिमंडल का विस्तार करने और निगम मंडलों में नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। वहीं संगठन में फेरबदल की संभावनाएं भी हैं। खबर है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया भी दिल्ली में मौजूद हैं। सिंधिया के दिल्ली में होने की वजह से सिंधिया खेमे से जुड़े विधायकों के भी दिल्ली पहुंचने की खबर है। इन विधायकों का दिल्ली में जमावड़ा सिंधिया को समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है। इसमें पांच दिन से गायब रघुराज कंषाना भी शामिल हैं। वहीं दिग्विजय सिंह भोपाल में ही हैं। 


कांग्रेस के कुछ और विधायकों के लापता होने की सूचना 
इधर, प्रदेश में सियासी संकट थम नहीं रहा है। जहां कांग्रेस नेतृत्व रूठे विधायकों को मनाने में लगा है, वहीं अब ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि कुछ और कांग्रेस विधायक रविवार रात से लापता हैं और कांग्रेस नेतृत्व का संपर्क नहीं हो पा रहा है। जबकि कुछ विधायकों ने अपने सरकारी सुरक्षाकर्मी भी लौटा दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस में इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। लापता विधायकों की जानकारी जुटाई जा रही है और उनसे संपर्क की कोशिश की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि ये विधायक बेंगलुरू पहुंच गए हैं, इसमें सिंधिया खेमे के कुछ मंत्री भी भूमिगत हो गए हैं, जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।  


9 विधायकों की सुरक्षा बदली, लेकिन वापस नहीं किए पीएसओ


विधायकों की सुरक्षा को लेकर राजभवन ने पुलिस मुख्यालय से स्पष्टीकरण मांगा था। पीएचक्यू ने कहा कि 9 विधायकों की सुरक्षा बदली है। अब तक किसी भी विधायक ने सुरक्षा वापस नहीं की है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक विधायक ओपीएस भदौरिया, जसवंत जाटव के मोबाइल बंद बताए जा रहे हैं और इमरती देवी के ग्वालियर में होने की सूचना मिली है। कुछ और कांग्रेस विधायक हैं, जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 


राज्यसभा की तीन सीटें खाली होंगी 
राज्य की रिक्त हो रही तीन राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होना है। नामांकन भरे जाने की अंतिम तारीख 13 मार्च है। अब तक दो सीटों पर भाजपा का कब्जा था, वहीं एक सीट कांग्रेस के खाते में थी। चुनाव के बाद विधानसभा सीटों का समीकरण बदला तो अब संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस के खाते में तीन में से दो सीटें जा सकती हैं। इसी के चलते कांग्रेस में उम्मीदवारों के नामों को लेकर मंथन चल रहा है। राज्य से कांग्रेस की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह को बड़ा दावेदार माना जा रहा है। 


भाजपा ने जंबो पैनल में 25 दावेदारों के नाम भेजे 
इधर, राज्यसभा चुनाव में भाजपा आर-पार के मूड में दिख रही है। भाजपा ने 2 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। दो सीटों के लिए भाजपा के जंबो पैनल में 25 दावेदारों के नाम दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व को बंद लिफाफे में भेजे हैं। अब 2 उम्मीदवार कौन होंगे, इसका फैसला भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति करेगी। इसमें सत्यनारायण जटिया और प्रभात झा के नाम भी शामिल हैं। रविवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि होली के बाद दोनों नामों की घोषणा हो जाएगी।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना