कमलनाथ कैबिनेट के 6 मंत्रियों के बर्खास्त करने के सवाल पर राज्यपाल टंडन ने कहा - अभी छुट्‌टी पर हूं, भोपाल पहुंचने के बाद ही कोई निर्णय लूंगा

लखनऊ. मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने कमलनाथ कैबिनेट के बर्खास्त 6 मंत्रियों के संबंध में कोई भी निर्णय लेने से इंकार कर दिया है। उन्होंने मंगलवार को लखनऊ में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वे अभी छुट्टी पर हैं। वे स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और शुक्रवार को राजभवन पहुंचने के बाद ही कोई फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि अभी में दर्शक की भूमिका में हूं। जब तक वहां नहीं जाता और सारी चीजों को देख नहीं लेता तब तक न तो कोई फैसला लूंगा और न ही कोई टिप्पणी करूंगा। इसके पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल के पास 6 मंत्रियों को बर्खास्त करने के लिए पत्र भेजा था। जब लालजी टंडन से यह पूछा गया कि क्या वह मध्य प्रदेश में मौजूदा राजनीतिक सूरतेहाल के मद्देनजर सत्तारूढ़ कांग्रेस तथा दावा करने वाली अन्य पार्टी को बहुमत साबित करने के लिए आमंत्रित करेंगे। उन्होंने कहा "अभी मैं यहां दर्शक हूं, जब तक मैं वहां जाता नहीं हूं कोई टिप्पणी नहीं कर सकता हूं। अभी मैं होली में सब से मिलने के लिए घर पर बैठा हूं।" 


आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया
मध्य प्रदेश में पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद 22 अन्य पार्टी विधायकों ने भी त्यागपत्र दे दिया है। इससे प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। मंगलवार को भाजपा में शामिल होने के क़यास लगाए जा रहे थे। लेकिन बाद में ख़बर आई कि सिंधिया मंगलवार को भाजपा ज्वाइन नहीं कर रहे हैं। वह बुधवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना