होली पर एक मंच पर नजर आए अखिलेश, मुलायम व शिवपाल; कार्यकर्ताओं ने चाचा-भतीजा जिंदाबाद के नारे लगाए

इटावा / होली के पर्व पर मंगलवार को सैफई में 'यादव कुनबा' एक मंच पर नजर आया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव होली मनाने के लिए अपने पैतृक गांव परिवार के साथ सोमवार को ही पहुंच गए थे। मंगलवार को होली मनाने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव भी पहुंचे और बड़े भाई मुलायम सिंह यादव के साथ राम गोपाल यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। अखिलेश ने भी चाचा शिवपाल के पैर छुए। मुलायम सिंह यादव के आवास पर मंच बनाया गया है। मंच पर शिवपाल के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने चाचा-भतीजा जिंदाबाद के नारे लगाए। जिस पर अखिलेश यादव नाराज हो गए। उन्होंने कहा- अगर इस तरह सीमाएं तोड़ी गई तो आज के बाद होली मनाने सैफई नहीं आऊंगा। हर चीज की मर्यादाएं होती हैं। सीमाएं तोड़ी तो राजनीति अपना अलग रास्ता ढूंढ लेती है। चाचा शिवपाल मंच पर बैठे थे, लेकिन कोई बात नहीं हुई।  अखिलेश अपने पिता मुलायम सिंह यादव के साथ आवास पर होली मना रहे हैं। उनके अलावा पूर्व सांसद तेज प्रताप, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, प्रधान दर्शन सिंह भी लोगों से मिलकर होली खेल रहे हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव अपने स्कूल में कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाकर मुलायम सिंह के आवास पर पहुंचे। इससे पहले अखिलेश ने पिता मुलायम को गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद दिया। उनके साथ पत्नी व पूर्व सांसद डिंपल यादव भी थीं। अखिलेश यादव के बच्चों ने भी होली खेली। इस दौरान शिवपाल यादव को छोड़कर पूरा परिवार एक साथ नजर आया। 


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image