ग्वालियर की 15, मालवा की 4, बुंदेलखंड, विंध्य व मध्य की एक-एक सीट पर उपचुनाव के बादल

भोपाल। मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक 19 कांग्रेसी और तीन अन्य विधायकों के इस्तीफों से अब 22 सीटों पर उपचुनाव की अटकलें शुरू हो गई हैं। विधायकों के इस्तीफे मंजूर होने के बाद यहां उपचुनाव होंगे। इसमें सबसे ज्यादा 15 सीटें ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की हैं। इसके अलावा मालवा-निमाड़ की चार सीटें और बुंदेलखंड व विंध्य की एक-एक सीट शामिल है। मध्य क्षेत्र की सांची सीट भी है। इसमें 3 सीटें ऐसी हैं, जो कांग्रेस ने 30 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीती हैं। छह सीटें ऐसी हैं, जिन पर 20 हजार से ज्यादा का मार्जिन रहा है। सात सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार दस हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीते हैं। कुल 16 सीटें ऐसी रही हैं, जिसमें कांग्रेस दस हजार से ज्यादा वोटों के इनमें अंतर से जीती है। इनमें इमरती देवी ने सबसे ज्यादा 57446 वोटों से जीत दर्ज की थी। 


16 सीटें दस हजार से अधिक के अंतर से जीती थी कांग्रेस






































































































































































बागी विधायक     
 
सीट का नाम    कितनी बार    वोटों से जीते    पराजित प्रतिद्वंदी  
 
कमलेश जाटव     अंबाह     पहली बार    7547   नेहा किन्नर निर्दलीय
 
जजपाल सिंहजज्जी    अशोक नगर    पहली बार    9730    ड्‌डूराम कोरी
 
जसवंत जाटव    करेरा    पहली बार    14824    राजकुमार ओमप्रकाश खटीक
 
प्रघुम्न सिंह तोमर   ग्वालियर    दूसरी बार    21044    जयभान सिंह पवैया
 
मुन्नालाल गोयल   ग्वालियर पूर्व   पहली बार    17819    सतीश सिकरवार
 
रणवीर जाटव    गोहद    दूसरी बार   23989    लालसिंह आर्य
 
इमरती देवी    डबरा   तीसरी बार    57446    कप्तान सिंह सहसारी
गिर्राज दंडोतिया    
 
दिमनी    पहली बार    18477    शिवमंगल सिंह तोमर
 
सुरेश धाकड़    पोहरी    पहली बार    7918   कैलाश कुशवाहा बसपा
 
रक्षा सरौनिया    भांडेर    पहली बार    39896    रजनी प्रजापति
 
बृजेंद्र सिंह यादव   मुंगावली    दूसरी बार    2136    कृष्णपाल सिंह
 
रघुराज सिंह कंसाना   मुरैना    पहली बार    20849    रुस्तम सिंह 
 
ओपीएस भदौरिया    मेहगांव    पहली बार   25814    राकेश शुक्ला
 
डॉ. प्रभुराम चौधरी    सांची    तीसरी बार    10813    मुदीत शेजवार
गोविंदसिंह राजपूत    
 
सुरखी    तीसरी बार    21418    सुधीर यादव
 
राजवर्धन सिंह दत्तीगांव     बदनावर   तीसरी बार    41506     भंवर सिंह शेखावत
महेंद्र सिंह सिसोदिया  
 
 बामोरी   दूसरी बार   27920   बृजमोहन सिंह
 
तुलसी सिलावट   सांवेर    चौथी बार   2945   डॉ. राजेश सोनकर
 
एंदल सिंह कंसाना   मुगावली    चौथी बार    13313   अजब सिंह कुशवाहा 
 
हरदीप सिंह डंग    सुवासरा    दूसरी बार   350    राधेयाम पाटीदार
 
बिसाहूलाल सिंह   अनूपपुर   पांचवीं बार    11561    रामलाल रौतेल
 
मनोज चौधरी    हाटपिपल्या   पहली बार    13519    दीपक जोशी