गुजरात के मोरबी का जबलपुर गांव डिस्पोजल सेनेटरी पैड फ्री बनेगा

राजकोट / रोटरी क्लब ग्रेटर ऑफ राजकोट एक अनोखे ढंग से महिला दिवस मनाएगा। जिसके अंतर्गत मोरबी के जबलपुर गाम को डिस्पोजल सेनेटरी पैड फ्री बनाएंगे। इस अभियान में गांव की 800 महिलाएं शामिल होगी। साथ ही बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी रोटरी क्लब उठाएगा। पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचाव के महिलाओं ने यह निर्णय लिया है। 


इकोफ्रेंडली सेनेटरी पैड
रोटरी क्लब महिला दिवस पर गांव की 15 से लेकर 40 साल तक की आयु की महिलाओं को इकोफ्रेंडली सेनेटरी पैड का वितरण करेगा। पूरे साल के लिए इको फ्रेंडली सेनेटरी पैड महिलाओं को देगा। प्लास्टिक के सेनेटरी पैड से पर्यावरण को नुकसान होता है और गंदगी फैलती है। यह समस्या दूर हो और महिलाओं के स्वास्थ में सुधार हो, यही उद्देश्य है इस अभियान का है। क्लब ने जबलपुर गांव को पढ़ाई और मेडिकल की सुविधा में वृद्धि हो इसलिए दत्तक लिया है। गांव के सरकारी स्कूल में लेबोरेटरी, स्पोर्ट्स के उपकरण दिए हैं। अब महिलाओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए अभियान चलाया जाएगा। महिला दिवस पर दोपहर 3.30 बजे से बहनों को सेनेटरी पैड का वितरण किया जाएगा। अहमदाबाद में ऑर्डर देकर विशेष पैड बनवाए हैं। इसके अलावा महिलाओं को मासिक के समय क्या सावधानी रखनी चाहिए, इस विषय में एक गायनिक डॉक्टर मार्गदर्शन देंगी।
 


केरल के बाद अब जबलपुर
केरल में कुछ समय पहले से ही ईको फ्रेंडली पैड प्रयोग किया जा रहा है। उसके बाद जबलपुर गांव होगा जो पूरी तरह डिस्पोजल सेनेटरी पैड फ्री बनेगा। एक साल तक ईको फ्रेंडली बैड दिया जाएगा। महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार हो, इस उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। - पूर्वेश केटेचा, प्रमुख रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर, राजकोट
 


ईको फ्रेंडली सेनेटरी पैड से रोग नहीं होते
ईको फ्रेंडली सेनेटरी बैड रि-यूजेबल है। 6 महीने तक प्रयोग कर सकते हैं और इसके प्रयोग से खुजली या अन्य कोई रोग नहीं होता है। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। - डॉ. अमी मेहता, उपप्रमुख, राजकोट मोनोपॉज सोसायटी।


Popular posts
MP पुलिस के जांबाज अफसर ओर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट मोहिंदर कंवर परिणय सूत्र में बंधे
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
प्रशासन ने सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खोला बाजार, व्यापारी नहीं चाहते खोलना
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष में ऑनलाइन बैठक तम्बाकू जानलेवा, मैं भी कर रहा हूँ इसकी आदत छोड़ने क़ी कोशिश - डॉ. हेमंत जैन तम्बाकू मुक्त समाज की पहल में सहभागी बनें : रामजी राय दतिया। असमय मानव जीवन के खत्म होने में बहुत बड़ा योगदान तम्बाकू से बने पदार्थों के सेवन से है चाहे वह चबाने वाला हो, सूंघने वाला हो अथवा धूम्रपान हो। इन सबके सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव से सेवन करने वाला स्वयं और अपने इर्दगिर्द रहने वाले स्वजनों को धीमी जहर से होने वाली मौत की ओर अग्रसर करता है। इसमें युवा भी अत्यधिक ग्रसित होता चला जारहा है। अतः आवश्यक है सामुदायिक जागरूकता की। उक्त उद्गार वरिष्ठ समाजसेवी वीरेन्द्र शर्मा ने व्यक्त किए। तम्बाकू जानलेवा, मैं भी कर रहा हूँ इसकी आदत छोड़ने क़ी कोशिश यह बात बैठक में स्रोत व्यक्ति के रूप में सम्मिलित मेडीकल कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. हेमंत जैन ने कही। इस उद्देश्य की प्रतिपूर्ति हेतु विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष में स्वदेश ग्रामोत्थान समिति व मध्यप्रदेश वॉलेंट्री हेल्थ एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन वेविनार बैठक संस्था संचालक रामजीशरण राय के नेतृत्व में आयोजित की गई। उन्होंने तम्बाकू मुक्त समाज की पहल में सहभागी बनने की अपील की। साथ ही श्री राय ने तम्बाकू उत्पादों के सेवन करने वाले व उससे होने वाली मौतों के आंकड़े प्रस्तुत किए। कोरोना महामारी के चलते सरकार द्वारा प्रदत्त एडवाइजरी के परिपालन में सामाजिक दूरी बनाए रखने हेतु आयोजित ऑनलाइन जागरूकता बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी सरदारसिंह गुर्जर, डॉ. बबीता विजपुरिया, दया मोर, अशोककुमार शाक्य, राजपालसिंह परमार, पीयूष राय, रुचि सोलंकी, बलवीर पाँचाल, दीक्षा लिटौरिया, श्वेता शर्मा, जितेंद्र सविता, प्राप्ति पाठक, अखिलेश गुप्ता, देवेंद्र बौद्ध, पिस्ता राय, अभय दाँगी, शिवम बघेल, भैरव दाँगी, प्रज्ञा राय, शैलेंद्र सविता, सुवेश भार्गव आदि ने सहभागिता करते हुए समुदाय को तम्बाकू मुक्त बनाने हेतु सतत जागरूकता के प्रयासों में अपनी भूमिका निभाने की सहमति जताई। हम विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर शपथ लेते हैं कि प्रत्येक मानव जीवन को सुरक्षितऔर संरक्षित रखने हेतु स्वयं तम्बाकू से बने पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे साथ ही समुदाय को तम्बाकू से बने पदार्थों के सेवन न करने हेतु प्रेरित करेंगे। साथ ही शपथ लेते हैं कि हम अपने अपने स्तर पर जिले सार्वजनिक स्थानों को धूम्रपान मुक्त करने की पहल में शासन प्रशासन का आवश्यक सहयोग करते हुए कोटपा अधिनियम के कानूनी प्रावधानों की जागरूकता करेंगे। उक्त जानकारी बलवीर पाँचाल ने देते हुए सार्वजनिक स्थानों को धूम्रपान मुक्त करने की अपील की। अंत में बैठक सहभागी सभी का आभार सरदार सिंह गुर्जर ने किया।
Image