गायक सिद्धू मूसेवाला ने अकाल तख्त पर पेश होकर लिखित माफीनामा दिया, कहा- हर सजा स्वीकार

अमृतसर / विवादास्पद गीत मामले में पंजाब गायक सिद्धू मूसेवाला गुरुवार को अकाल तख्त पर पेश हुए। मूसेवाला ने जत्थेदार को लिखित माफीनामा दिया और कहा कि वह अपनी गलती स्वीकार करने आए हैं। अकाल तख्त की ओर से उन्हें जो भी सजा सुनाई जाएगी, वह उसे स्वीकार करेंगे। वहीं, जत्थेदार ने कहा कि मूसेवाला की शिकायत पर पांच सिंह साहिबान की बैठक में विचार करके अगली कार्रवाई तय की जाएगी।


पुलिस में भी दर्ज है शिकायत
विवादित गीत मामले में मूसेवाला के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज है। शिकायत पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ के वरिष्ठ वकील एचसी अरोड़ा ने 17 जनवरी को डायरेक्टर जरनल ऑफ पुलिस पंजाब चंडीगढ़ और एसएसपी मानसा को भेजी थी। शिकायत में कहा गया है कि गायक सिद्धू मूसेवाला, मनकीरत सिंह औलख और उनके 5-7 अज्ञात साथियों ने भड़काऊ गीत गाकर उसे यू-ट्यूब पर अपलोड किया है।यह गीत हिंसक प्रचार करने और नौजवान पीढ़ी को हथियारों की ओर प्रेरित करता है। अर्जी में मूसेवाला, मनकीरत औलख और उनके 5-7 अज्ञात साथियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई थी।


गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल का विवाद भी उठा
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा और मनजीत सिंह जीके तख्त पटना साहिब के अध्यक्ष अवतार सिंह हित और परमजीत सिंह सरना गुरुवार को अकाल तख्त के जत्थेदार को मिले। इन नेताओं ने दिल्ली स्थित श्री गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल के विवाद के संबंध में सभी दस्तावेज जत्थेदार अकाल तख्त को सौंपा। जत्थेदार अकाल तख्त साहब ने सभी नेताओं को एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करने की पाबंदी लगा दी और साथ ही कहा कि सारे मामले की अकाल तख्त जांच कराकर जो भी आरोपी पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
अमन का पैग़ाम देने वाले हज़रत मोहम्मद सल्लाल्लाहु अलैहि वसल्लम साहब का यौमे पैदाइश अमन के साथ मनाया गया
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image