दस साल में पहली बार 4 मार्च के बाद सामान्य से 7 डिग्री नीचे गिरा तापमान

नई दिल्ली / दिल्ली-एनसीआर में बुधवार से जारी बारिश शनिवार को नहीं हुई। लेकिन बादलों की आवाजाही, पहाड़ों से आने वाली बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवा के बीच लौटती सर्दी का अहसास कराया। दिल्ली के सफदरजंग केंद्र पर दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री नीचे 21.3 डिग्री दर्ज किया गया। जो 4 मार्च के बाद पिछले दस साल के मार्च के महीने का सबसे ठंडे दिन का रिकार्ड है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1 डिग्री नीचे 13 डिग्री रहा। हवा में नमी की मात्रा 77-100 फीसदी के बीच रही। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान सबसे नीचे पालम में 20.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान सबसे नीचे पालम केंद्र पर ही 12.2 डिग्री रहा। शनिवार को बारिश नहीं हुई लेकिन बादल बने रहे और धूप छिटपुट छोड़ दें तो नहीं निकली। 2011 से अभी तक मार्च के महीने में दिन का अधिकतम तापमान 2019 में 3 मार्च, 2015 में 2 मार्च को 19 डिग्री, 2014 में 1-2 मार्च को 21 डिग्री व 2011 में 4 मार्च को 21 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन 4 मार्च के बाद पिछले 10 साल में पहला मौका है जब अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री नीचे 21 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली की एयर क्वालिटी शनिवार को भी संतोषजनक की श्रेणी में रही। हालांकि एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में तीन प्वाइंट की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 67 पर पहुंच गया।


होली के दिन दोपहर बाद मौसम बिगड़ने के आसार


मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन से बिगड़ा मौसम रविवार को सुधरेगा। हवा में नमी के कारण सुबह धुंध या हल्का कोहरा हो सकता है। लेकिन दिन में मौसम साफ रहेगा। 9 मार्च को दिन में हवा की स्पीड 20-25 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी लेकिन धूप निकलेगी। 10 मार्च को होली वाले दिन शाम 4-5 बजे तक मौसम साफ रहेगा और उसके बाद शाम को या रात में बिजली चमकेगी और हल्की बारिश होगी। इसी तरह 11-12 मार्च को भी धूल उड़ाने वाली 20-30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना