चारामा घाट की बदली तस्वीर, ऊंची पहाड़ी को काटकर बना रास्ता

कांकेर। खतरनाक 7 अंधे मोड़ की वजह से कभी लगातार दुर्घटनाओं का केंद्र बने चारामा घाट का नक्शा अब बदल चुका है। भूतल व सड़क परिवहन विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 धमतरी से कांकेर चौड़ीकरण व उन्न्यन के तहत रायपुर से 101 किमी दूर स्थित इस खतरनाक घाट को सीधे सड़क के रूप में बदल दिया है। लगभग 4.5 करोड़ रुपए की लागत से इस पेच का काम रायपुर के मेसर्स बारबरिक डीवी ज्वॉइंट वेंचर नामक कंपनी ने किया है। लगभग 40 मीटर ऊंची पहाड़ियों को काटकर टू लेन सड़क बना दी गई है। निर्माण के बाद इस घाट के सड़क की लंबाई अब मात्र 1 किमी रह गई है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ व योजना के प्रभारी संतोष नेताम ने बताया कि फरवरी के प्रथम सप्ताह में यह मार्ग आवागमन के लिए खुल जाएगा। सड़क तो तैयार है, मगर 33 मीटर की खाई से गुजरने और दोनों तरफ कच्चा पहाड़ होने से प्रोटक्शन वर्क पूरा करने के बाद ही इसे लोकार्पित किया जाएगा। पहाड़ी के कटे हिस्से पर लोहे का जालीदार नेट बिछाया जाएगा, जिससे चट्टान सड़क पर ना गिर पाएं।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना