भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी की मां का निधन, सीएम कमलनाथ ने जताया शोक

सतना / सतना जिले के मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी की मां का रविवार की रात निधन हो गया। वे 90 वर्ष की थीं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार रविवार रात को तबियत बिगड़ने के बाद विधायक त्रिपाठी की मां फूलमती त्रिपाठी को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान देर रात उनका निधन हो गया। सोमवार को मैहर तहसील के लटेगांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया।


मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक


मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधायक की मां के निधन पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने कहा है कि मैहर के विधायक नारायण त्रिपाठी की माताजी के दुःखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिजनो को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।


नारायण त्रिपाठी ने रविवार को कमलनाथ से मुलाकात की थी। त्रिपाठी को भाजपा से असंतुष्ट माना जाता है। हालांकि मुलाकात के बाद उन्होंने साफ किया कि वह मैहर को नया जिला बनाने की मांग लेकर सीएम से मिलने आए थे। कमलनाथ से मुलाकात के बाद बीजेपी विधायक ने कहा, 'कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार पूर्ण बहुमत में है। क्या आपको नहीं दिख रहा कि सरकार मेजॉरिटी में है या नहीं। सरकार बहुत अच्छी तरह से बहुमत में है।'



बगावती तेवर दिखा चुके हैं विधायक नारायण त्रिपाठी 
मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी लगातार भाजपा से बगावती तेवर दिखाते रहे हैं। पांच दिन पहले कांग्रेस विधायकों के गायब होने के बाद वह देर रात को कमलनाथ से मिलने उनके आवास गए थे। जब उनसे पूछा गया कि वह सीएम से मिलने गए थे तो बोले थे कि अपने क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा करने गया था। इसके पहले वे भाजपा की संभागवार विधायकों की बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे। 


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image