बड़ा महल पर्यटकों के लिए खुलेगा, छतरी संवरेंगी; संरक्षण के लिए पुरातत्व विभाग ने भेजा प्रस्ताव

राजगढ़ / शहर का बड़ा महल अब पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित होगा। इसके लिए पुरातत्व विभाग ने महल के संरक्षण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। संरक्षण की स्वीकृति मिलते ही महल को संवारने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उमठ परमार वंशीय राजाओं की समाधियों और पुरातत्व संग्रहालय को संवारने के लिए भी 9-9 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई थी। इसके तहत छार बाग की छतरियाें को संवारने का काम जारी है, यहां बगीचा भी विकसित किया जाना है। संग्रहालय भवन की साज संवार और पेंटिंग का काम भी शुरू हो गया है। छत्री बाग में राजगढ़ पर शासन करने वाले उमठ परमार वंशीय राजाओं की समाधियां  हैं। इन समाधियों के संवारने की पहल  नबंवर 2019 में उस समय हुई थी, जब स्वच्छता अभियान में जिला प्रशासन द्वारा शहर में व्यापक स्तर पर काम करवाए थे। राजगढ़ के बड़े महल को संरक्षित करने का प्रस्ताव भेजा था, आयुक्त ने यह प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।संरक्षित होते ही इसे भी संवारने का काम शुरू होगा। जीपी सिंह चौहान, गाइड, पुरातत्व विभाग राजगढ़


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना