अहमदाबाद में बनते हैं रोज 2 लाख मास्क, कीमतों में इजाफा

अहमदाबाद / कोरोनावायरस का खौफ लगातार बढ़ रहा है। लोग इस ओर सचेत भी होने लगे हैं। ऐसे में मास्क पहनकर उससे बचाव का एक तरीका है। इसलिए इन दिनों बाजार में मास्क की बिक्री में इजाफा हुआ है। यही नहीं,  इसके साथ ही इसकी कीमत में भी अच्छी-खासी बढोत्तरी हुई है। मास्क बनाने के काम में भी तेजीे आ गई है। केवल 10 दिनों में ही मास्क की मांग में कई गुना वृद्धि देखी गई है।



बनने लगे एंटी वायरस मास्क
शहर के चांगोदर में सर्जिकल मास्क बनाने की फैक्टरी के टेक्निकल हेड आशीष कोटडिया के अनुसार सामान्य दिनों में यहां धूल के प्रदूषण से बचने के रोज 80 हजार मास्क बनाए जाते थे। किंतु अब उसे बनाना बंद कर दिया है। अब तो एंटी वायरस मास्क बनाने का काम शुरू कर दिया है। हम रोज 2 लाख मास्क बना रहे हैं। इसके अलावा अत्यंत सुरक्षित 25 हजार मास्क रोज बना रहे हैं।



40 लोगों की टीम दो शिफ्ट में काम कर रही है
जिस हम अत्यंत सुरक्षित मास्क समझते हैं, उसे एन 95 मास्क कहा जाता है। इसका उत्पादन रोज 25 हजार नग है। पहले यही मास्क महीने में 40 हजार ही बनते थे। उल्लेखनीय है कि कोरोनावायरस के कारण मास्क की मांग में तेजी से इजाफा हुआ है। 40 लोगों की टीम दो शिफ्ट में मास्क बनाने का काम कर रही है। हम अन्य राज्यों में भी मास्क की आपूर्ति करते हैँ।



5 लेयर वाले एन 95 मास्क अत्यंत सुरक्षित
सिंगल लेयर: कॉटन का सामान्य मास्क है, जो बाजार में 7 से 10 रुपए में मिल जाता था, किंतु अब यह महंगा हो गया है।
ट्रिपल लेयर: 15 रुपए की कीमत वाला तीन लेयर का मास्क अब 25 से 40 रुपए में मिल रहा है।
एन 95: इसे सबसे सुरक्षित माना जाता है। बहरहाल इसी मास्क का इस्तेमाल हो रहा है। इसमें फिल्टर क्लिप होने से बैक्टिरिया या वायरस अंदर प्रवेश नहीं कर पाते।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image