35 लाख रुपए कीमत का 700 किलो गांजा समेत मिनी ट्रक जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

बड़वानी / सेंधवा ग्रामीण थाना पुलिस और इंदौर नारकोटिक्स विभाग की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने यहां से अवैध गांजे की तस्करी करते हुए एक मिनी ट्रक सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ट्रक की तलाशी लेने पर इसमें से करीब 700 किलो गांजा मिला, जिसकी बाजार में कीमत करीब 35 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों से अवैध गांधे के संबंध में पूछताछ कर रही है। जानकारी अनुसार नारकोटिक्स विभाग को सूचना मिली थी कि बड़वानी के सेंधवा में अवैध गांजे की तस्करी जोरों पर है। मुखबीर कर सूचना पर शनिवार को टीम ने ग्रामीण थाना पुलिस के साथ मिलकर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक - 3 पर जामली टोल टैक्स के पास एक मिली ट्रक को घेराबंदी कर रोका। टीम ने मिनी ट्रक की तलाशी ली तो इसमें से अलग-अलग पार्टीशन में छुपा रखे गांजे के 21 बोरे मिले। वजन करने पर करीब 700 किलो गांजा मिला। पुलिस के अनुसार गांजे की अवैध तस्करी कर रहे आरोपी परवेज पिता नन्हे खान निवासी बालसमुद खरगोन, फरीद पिता जब्बार खान निवासी बालसमुद खरगोन और साहेब स्वाइन निवासी उड़ीसा को गिरफ्तार कर माल सहित मिनी ट्रक को जब्त कर लिया गय है। गांजे का बाजार मूल्य करीब 35 लाख रुपए है। आरोपियों से अवैध तस्करी के बारे में जानकारी निकाली जा रही है।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना