10वीं बोर्ड परीक्षा में ‘आजाद कश्मीर’ से जुड़े 2 सवाल पूछे गए, पेपर तैयार करने वाले अधिकारी समेत 2 सस्पेंड

इंदौर / मध्य प्रदेश में 10वीं की बोर्ड परीक्षा में ‘आजाद कश्मीर’ को लेकर 2 सवाल पूछे गए हैं। इन पर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। आगर-मालवा में विरोध स्वरूप परीक्षा बोर्ड का पुतला फूंका गया। सरकार ने प्रश्न पत्र सेट करने वाले और मॉडरेट करने वाले दो अधिकारियों को शनिवार को निलंबित कर दिया। दरअसल, सामाजिक विज्ञान के पेपर में सही जोड़ी मिलाने वाले सवाल में ‘आजाद कश्मीर’ का विकल्प लिखा है। वहीं, दूसरे प्रश्न में भारत के मानचित्र में ‘आजाद कश्मीर’ दर्शाने के लिए कहा गया। पाकिस्‍तान पीओके को ‘आजाद कश्‍मीर’ कहता है जबकि भारत आजादी के समय से ही इस हिस्‍से को ‘गुलाम कश्‍मीर या पाक अधिकृत कश्मीर’ कहता आ रहा है। इस मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी संज्ञान लिया है। आयोग ने इसे आपराधिक कृत्य मान कर माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव से 7 दिन में जवाब मांगा है। सूत्रों के अनुसार, पेपर सेट करने के लिए तीन स्तरीय मॉडरेशन कमेटी बनाई जाती है। कमेटी का प्रमुख 5 सदस्यों का पैनल बनाता है। सभी सदस्य अलग-अलग पेपर तैयार करते हैं और इसे कमेटी के प्रमुख के पास जमा करते हैं। फिर प्रमुख 2 सदस्यों से फाइनल पेपर सेट कराता है, इसे प्रूफ के लिए दिया जाता है। इसके बाद कमेटी का प्रमुख पेपर की जांच करता है और गोपनीय दस्तावेज के तौर पर इसे प्रिंटिंग के लिए भेज देता है।  


सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं


नरेंद्र मोदी फैन ने खिला- हे भगवान, मध्य प्रदेश में 15 साल लगातार भाजपा की सरकार रही, कभी ऐसा सवाल परीक्षा में नहीं आया। कांग्रेस की सरकार आते ही आजाद कश्मीर के सवाल हैं, कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ। मिथिलेश कुशवाहा ने खिला- यह मात्र एक गलती नहीं, सोच-समझ कर की गई गलती है। यह देश के सैनिकों और देश के लिए कुर्बान शहीदों का अपमान है। वहीं, राजीव पटेल ने लिखा- देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image