वन विहार में 5 साल बाद दिखेगा लॉयन

वन विहार में 5 साल बाद दिखेगा लॉयन


बिलासपुर से लाया गया नर सिंह सत्या


भाेपाल / वन विहार में आने वाले पर्यटकाें काे लंबे से एक कमी महसूस हाेती थी कि उन्हाेंने सब कुछ देखा, लेकिन सिंह देखने नहीं मिला है। यह कमी वन विहार प्रबंधन ने शनिवार काे पूरी कर दी है। बिलासपुर से लाए नर सिंह सत्या काे 21 दिन के प्राेटाेकाॅल के बाद डिस्प्ले बाड़े में छाेड़ दिया गया है। इसके व्यवहार का अध्ययन करने के 4 दिन बाद मादा सिंह नंदी काे भी बाड़े में छाेड़ा जाएगा।


पांच साल से डिस्प्ले बाड़ा खाली था। वन विहार में 4 सिंह हाेने के बाद भी उन्हें प्राेटाेकाॅल की वजह डिस्प्ले बाड़े में नहीं रखा जा सकता था। ये सभी सिंह सर्कस से रेस्क्यू किए गए थे। इसके बाद वन विहार प्रबंधन ने दूसरे चिड़ियाघर से सिंह का जाेड़ा लाने का निर्णय लिया था। इसी के तहत बिलासपुर के कानन पेंडारी चिड़ियाघर से एक जाेड़ा लाया गया।


इस बाड़े में रहने वाले सिंह सबसे लंबी उम्र जिए
जिस डिस्प्ले बाड़े में सत्या काे रखा गया है, उसमें सबसे बुजुर्ग सिंह रामू अाैर उसकी जोड़ीदार भवानी काे रखा गया था। भवानी की माैत फरवरी 2015 काे हाे गई थी। उसके बाद रामू काे डिस्प्ले बाड़े से हटाकर ऊपर हाउसिंग में रख दिया था। तब से ये बाड़ा खाली था। रामू की माैत 2016 हुई थी, तब उसकी उम्र 28 वर्ष थी। यह कैप्टिविटी में रहने वाला देश का सबसे अधिक उम्र का सिंह था। आमतौर पर जंगल में रहने वाले सिंह की आयु 12 से 15 साल के बीच होती है। जबकि बाड़े में रहने वाले सिंहों की उम्र बढ़ जाती है।


जूनागढ़ चिड़ियाघर थमा रहा था बूढ़े सिंहाें का जाेड़ा
एनिमल एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत जूनागढ़ से सिंह का जाेड़ा लाने के लिए प्रबंधन ने केंद्रीय चिड़ियाघर काे प्रस्ताव भेजा था। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के दबाव में जूनागढ़ चिड़ियाघर सिंह देने ताे राजी हाे गया लेकिन जब वन विहार की टीम उसे देखने गई तो बूढ़े सिंहाें का जाेड़ा थमाया जा रहा था। इस पर टीम ने उसे लेने से इंकार कर दिया था।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना